ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी न०१ में आँखों के निशुल्क शिविर में 98 मरीजों की हुई जाँच
आँखों के निशुल्क शिविर में 98 मरीजों की हुई जाँच

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०१ जनमिलन केंद्र में ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल, व हितेंद्र त्रिपाठी के सहयोग से लुमैंक्स कंपनी व विजन स्पिरिंग फ़ाउंडेशन द्वारा आँखों का निशुल्क कैंप लगाया गया।

शांतिपुरी न01 में शिविर में निशुल्क आँखों की जाँच करते डॉक्टर
कैंप में डॉ यशी शर्मा, डॉ उत्कर्ष ने 98 ग्रामीणों की आँखों की जाँच कर निशुल्क दवाई वितरित की।ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल ने बताया कि निशुल्क जांच के साथ 71 मरीजों को निशुल्क आँखों के चश्मे भी दिये गये। वही 10 लोगो में मोतियाबिंद की शिकायत पर उनका निशुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का कैंप लगातार लगने चाहिये जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
इस दौरान, ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल,  क्षेपंस सरोजनी कार्की, जगदीश कांडपाल, सोनू कार्की, अक्षय चौधरी , देवेंद्र सिंह, संजय चौधरी, भोपाल सिंह ठठोला , कमलेश जोशी ,गोविंद शर्मा ,नंदा बल्लभ कांडपाल, मदन नारायण पांडे , देवकी देवी , विजेंद्र जोशी , गणेश दत्त जोशी ,हरीश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!