ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी न०४ में सडक किनारे चौरीकरण को लेकर हुई बैठक
शांतिपुरी न०४ में सडक किनारे चौरीकरण को लेकर हुई बैठक
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०४ में ग्रामीणों ने बेनी बाजार से पूर्व प्रधान तेजराम के घर तक मुख्य सडक के किनारे साफ सफाई व चौरीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी चंचल कोरंगा, ललित बिष्ट, ईश्वर दानू , हरीश पांडे, समेत कई वक्ताओं ने सडक के दोनो ओर ग्रामीणों द्वारा घास , पेड़, पौधे , पत्थर आदि रखे जाने से सडक में चलने वाले बच्चों, ग्रामीणों, को होने वाली परेशानी को लेकर विस्तारपुर्वक चर्चा की।
ग्रामीणों ने कहा कि  सड़क किनारे घास, पेड़ पौधे, आदि स्वयं हटाने को लेकर पूर्व में भी बताया गया था।  लेकिन अधिकतर लोगो ने अभी भी साफ सफाई नही की है। बैठक हो आपसी सहमति से सोमवार को ग्रामीणों के साथ विद्युत जेसीबी से कार्यवाही कर सडक किनारे की घास के साथ साफ सफाई करने का प्रस्ताव परित किया गया।
इस दौरान ललित बिष्ट, ईश्वर दानू, चंचल सिंह कोरंगा , हरीश पांडे,  गोविंद सिंह, प्रताप कोरंगा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नीरज टाकुली, जगत सिंह, उमराव सिंह, रविन्द्र बिष्ट, सतीश पांडे, चन्दन फुलेरिया, गोपाल दत्त जोशी, मनोहर सिंह, वीरेंद्र सिंह बोरा, केशव भट्ट, दीप चंद्र उपाध्याय, टोनी दानू आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०४ में सड़क किनारे चौरीकरण को लेकर बैठक करते हुये ग्रामीण

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!