ब्रेकिंग न्यूज
अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता शांतिपुरी न०४ अपडेट। पहला सेट हारने के बाद भी कौन रहा विजेता। किसे और क्यों मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संवाददाता – मैडी मोहन कोरंगा

केपी क्लब शांतिपुरी ने गोगीना ब्लास्टर को हराकर  बॉलीबॉल ट्रॉफी पर किया कब्जा
शांतिपुरी।शांतिपुरी न०४ में आदर्श बॉलीबॉल क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने दोनो फाइनल की टीमों केपी क्लब शांतिपुरी व गोगीना ब्लास्टर से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से मुख्य अतिथि विकास शर्मा का फूलमलाओ से स्वागत किया गया और प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

खेल बच्चों को एकता , भाईचारे व अनुशासन का पाठ सिखाता है।

मुख्य अतिथि रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने प्रतियोगिता में बुजुर्गो, महिलाओ, युवाओ व बच्चों की खेल के प्रति समर्पण देखते हुये कहा कि खेल बच्चो की प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा माध्यम है।  खेल खिलाड़ियों में आपसी भाईचारे , एकता व अनुशासन का पाठ सिखाता है।कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक मजबूती तो मिलती ही है वही बच्चों में कम्पटीशन की भावना जागृत होती है जो कि उनके भविष्य का निर्माण करती है।  उन्होंने ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के मंदिर के जीर्णशीर्ण भवन व बॉलीबोल मैदान में लाइट व खम्बो के ज्ञापन को पुरा करने का आश्वाशन दिया।

खेल को अपने जीवन में अपनाइये बच्चे।

वही विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड हज़ कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बच्चों से खेल को जीवन मे अपनाने की बात कही है। कहा की  पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है। माता पिता को जितना भी हो सके बच्चों को शारीरिक खेलो की ओर प्रेरित करना चाहिये। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

                           विज्ञापन

 फाइनल में पहला सेट हारने के बाद वापसी कर जीती केपी क्लब

देर रात 1:30 बजे तक चले मुकाबले में प्रतियोगिता के फाइनल में  केपी क्लब शांतिपुरी ने पहला सेट 17-25 से हारने के बाद लगातार तीन सेटों 25-16, 25-22, 25-21 में चले जबरदस्त मुकाबले मे गोगीना ब्लास्टर को 5 सेट के 3-1 हराया।

फाइनल के पहले सेट में शिवा के जबरदस्त ब्लॉक और रजत चौधरी की शानदार सर्विस के कारण आसानी से 25 – 17 से जीता। वही केपी क्लब ने लगातार तीन सेटों में शानदार खेल और गोगीना ब्लास्टर की गलतियों को भुना कर 3-1 से हराकर छठी बार 51 हज़ार रु औ ट्रॉफी कब्जा किया। अतिथियों व आयोजककर्ताओ ने विजेता टीम केपी क्लब को ट्रॉफी व 51 हजार रु वही उपविजेता टीम गोगीना ब्लास्टर को 31 हज़ार रु व ट्रॉफी प्रदान की।

इससे पहले सेमीफइनल में केपी क्लब ने रॉबीन बलियान  को 2-1 के सेटों से हराकर व गोगीना ब्लास्टर ने बाबा नीम करोली क्लब को 2-1 के सेटों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

वही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रजत चौधरी,  बेस्ट लिबरों आशीष, बेस्ट अटैकर करन,  बेस्ट लिफ्टर हर्षित, बेस्ट ब्लॉकर मंजीत को दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रजत चौधरी की शानदार सर्विस और शानदार खेल के का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने कहा की कुछ गलतियों व केपी क्लब के अच्छे खेल के कारण वह फाइनल हार गये परन्तु अगली बार वह टूर्नामेंट जीतने की पुरी कोशिश करेंगे।
प्रतियोगिता को निर्विरोध व निष्पक्ष बनाने में निर्णायक की भूमिका पारस नाथ यादव, ज्ञान प्रकाश, शैलेन्द्र पांडे, अखंड प्रताप सिंह ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम का आँखों देखा हाल नेशनल कॉमेंटेटर ललित लक्की चुफाल ने सुनाया। अध्यक्ष रोहित तिवारी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये सभी व्यवस्था आयोजक सदस्य, लाइनमेैन, स्कोरर ,सहयोगकर्ता व ग्रामीणों का आभार जताया। वही केपी क्लब के स्पासर शुभम कोरंगा ने इसे टीम की एकजुटता की जीत बताया।
नेशनल कॉमेंटेटर लक्की ललित चुफाल ने किया दर्शकों को रोमांचित
शांतिपुरी। अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल खिलाडियो के अलावा किसी ने रोमांचित किया तो वह नेशनल कॉमेंटेटर लक्की ललित चुपाल की रोमांचक , खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने व दिल जीतने वाली कमेंट्री रही। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिये मोटिवेशनल शायरी, दर्शकों को खिलाड़ियों का परिचय व उपलब्धि बताना, दर्शकों व खिलाड़ियों मे जोश बढ़ाना उनकी मुख्य खूबिया रही। बता दे कि नेशनल कमेंटेटर लक्की चुफाल बॉलीबॉल के अलावा क्रिकेट मे भी कमेंट्री कर अपनी भूमिका निभाते है।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ठ, हज़ कमेटी अध्यक्ष  ,जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, व्यपार मंडल रुद्रपुर संदीप शाह, भरत शाह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, प्रधान कविता तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि ललित बिष्ट, जगदीश कांडपाल, रोहित तिवारी, नारायण कोरंगा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नीरज टाकुली, सोनू बिष्ट, अशोक जोशी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा, कै देवेंद्र कोरंगा,  सुमे कल्याण सिंह रौतेला,  ईश्वर दानु , नवीन कोरंगा,तारा पांडा,  राजेंद्र पटवाल, योगेंद्र कोरंगा, दीपू रौतेला, सोनू बिष्ट, हेमू सूंठा, शुभम कोरंगा, मनोज कोरंगा, लक्की मेहता, तनीष टाकूली, युवराज टाकूली, तनुज कोरंगा, रोहित व  आयोजकर्ता समेत सैकड़ो  बुजुर्ग , महिलाये, बच्चे, आदि मौजूद रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!