ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी में विराट हिंदु सम्मेलन में हिन्दुओ को एक होने का आवाहन
शांतिपुरी में विराट हिंदु सम्मेलन में हिन्दुओ को एक होने का आवाहन

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में सनातन हिंदु सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदु सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन संयोजक दिग्विजय खाती व  किच्छा खंड संचालक लक्ष्मण सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संत शिवानंद महाराज, रेखा भाटिया, भगत सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत शिवानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म था है और युगो युगांतर तक होगा। हमे अपने बच्चों को अपने धर्म से जोड़कर धर्म के लिए खड़े रहना सिखाना होगा। हिन्दुओ को एक होकर देश के लिये खड़ा होना पड़ेगा।
वही महिला वक्ता रेखा भाटिया ने कहा कि ने कहा हमे अपने बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार के साथ धार्मिक ज्ञान भी देना चाहिये।  स्वयं सेवक संघ से भगत सिंह बसनाल ने कहा कि आजादी से लेकर हिन्दुओ को एकत्र करने का कार्य कर रही है वह किसी से छुपा नही है। हमें हर परिवार से एक व्यक्ति को आर एस एस से जुड़ना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक दिग्विजय खाती व मोहन सिंह खोलिया ने किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में लव कुश राम कथा ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सहयोग करने वालो में महिला सह संयोजक ग्राम प्रधान कविता तिवारी, दीपा जगदीश कांडपाल, तारा पाण्डे, सह संयोहक इंदर मेहता, जगदीश कांडपाल, मोहन पाण्डे, ललित बिष्ट, मोहन रावत, बहादुर सिंह, लाल सिंह कोरंगा, कल्याण सिंह रौतेला, दीपा कांडपाल, विजेंद्र जोशी, सरोजनी कार्की, अमिता मेहरा , शांति देवी, भागीरथी देवी , दुर्गा कोरंगा, राजेश शर्मा, पूनम जोशी, दीपक तिवारी, सौरभ पांडा, रमेश जोशी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
फोटो। शांतिपुरी में विराट हिंदु सम्मेलन में रामायण की प्रस्तुति करते बच्चे
error: Content is protected !!