ब्रेकिंग न्यूज
छुट्टी के दिन होने के कारण बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाई लोकपर्व फुलदेई
छुट्टी के दिन होने के कारण बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाई लोकपर्व फुलदेई 
शांतिपुरी। क्षेत्र के घरों की देहली फूलो 51 पुरा क्षेत्र बच्चों की फुल देई छम्मा देई के आवाज से गूंज उठा।  बीते कई वर्षो से लोकपर्व फुलदेई का त्यौहार में स्कूल में छुट्टी ना होने पर बच्चे अच्छे से फुलदेई का त्यौहार नही मना पा रहे थे। पर इस बार फुलदेई में रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
सुबह से ही बच्चे घरों में फुलदेई छम्मा देई कहते हुये नज़र आये और उन्होंने घर की खुशहाली की कामना की। शांतिपुरी, जवाहर नगर, बिंदुखत्ता, सूर्यनगर समेत सभी जगह पर बच्चों की फुलदेई छम्मा देई की आवाज गुजती थी। और दिनभर बच्चों का घरों में आना जाना लगे रहा। ग्रामीणों ने भी बच्चों का स्वागत करते हुये बच्चों को गुड़, चावल, मिठाई , शगुन भेट देकर उनका स्वागत किया।
पिछले कई वर्षो से बच्चों की स्कूल की छुट्टी ना होने के कारण कुछ बच्चे ही इस त्यौहार को मना पा रहे थे। इसलिये इस बहुत ही खूबसूरत और बच्चों का लोकपर्व  में हर् वर्ष बच्चों की स्कूल छुट्टी होनी चाहिये। जिससे बच्चे इन त्यौहार को अच्छे से मना सके।
                                  विज्ञापन

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!