भगवान श्री राम के जयकारों से जवाहरनगर मे अक्षत कलश यात्रा स्वागत
- भगवान श्री राम के जयकारों से जवाहरनगर मे अक्षत कलश यात्रा स्वागत
किच्छा/ जवाहरनगर। उधमसिंहनगर के किच्छा क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर मे जय श्री राम के जयकारों से अयोध्या से पहुंची श्री राम अक्षत कलश यात्रा का राम भक्त, श्रद्धालुओ व ग्रामीणों ने ढोल, बैंड बाजे व नाच गाने के साथ जोरदार स्वागत किया।

👉Job Alert
SAM MANEKSHAW GLOBAL SCHOOL मे नौकरी हेतू आवेदन की जानकारी के लिये निचे लिंक पर क्लिक करे।









खंड संयोजक जगदीश कांडपाल , सहायक संयोजक दिग्विजय सिंह खाती , तारा सिंह कोरंगा व दीपा कांडपाल के नेतृत्व मे गोलगेट से जवाहरनगर शिव मंदिर पहुंची अक्षत कलश यात्रा का ग्रामीणों व महिलाओ समेत राम भक्तो व श्रद्धालुओ ने नाच गाने व जय श्री राम के उद्धघोष के साथ धूमधाम तरीके से स्वागत किया।जहा पर पंडित प्रमोद जोशी ने विधिविधान से कलश पूजन कर व हनुमान चालीसा का पाठ कर कलश स्थापित किया।

खंड संयोजक जगदीश कांडपाल ने बताया भगवान श्री राम के आशीर्वाद रूपी अक्षत जवाहरनगर स्थित शिव मंदिर मे पहुँचे है। भक्तिभाव तरीके से अक्षत कलश यात्रा मे महिलाओ, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चों के हुजूम ने भक्तिमय् होकर यात्रा को सफल बनाया।
कहा कि से भगवान श्री राम के आशीर्वाद रूपी अक्षतो को घर घर पहुंचाने के साथ अयोध्या मे 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंतरण भी दिया जायेगा।
खंड सहायक दिग्विजय खाती ने बताया की अयोध्या से आई अक्षत कलश यात्रा के माध्यम से अक्षतो को सभी राम भक्तो , श्रद्धालुओ पहुंचाकर श्रद्धालुओ की भक्ति और भावना सीधे भगवान राम से जोड़ा जायेगा। अयोध्या मे 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मे आगमन का न्यौता भी दिया जायेगा।
वही शिव मंदिर जवाहरंगर पुजारी पंकज पांडे ने कहा कि लगभग 500 सालो के वनवास के बाद भगवान राम का अयोध्या मे विराजमान होंगे जिससे सनातनी हिंदू के साथ सभी श्रद्धालुओ भावुक होने के साथ अतिउत्साहित है। भगवान राम के आशीर्वाद के रूप मे मिले अक्षत् पाकर हम सभी धन्य हो गये है।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य लता पटवाल, पंडित प्रमोद जोशी, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, सह संयोजक तारा सिंह कोरंगा , दिग्विजय खाती, समाजसेवी मोहित गोस्वामी,हरीश पांडे, बलवंत मनराल, पूरन बिष्ट, धनसारा शर्मा,प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, अमिता मेहरा, सावित्री डिमारी, सुभाष जोशी, दीपा बिष्ट, सुभाष चतुर्वेदी, लक्ष्मी डिमरी, पिंकी डिमरी, नीमा शर्मा, बीना पाण्डेय ,मुन्नी सती, तारा बिष्ट, माया अधिकारी, दिनेश प्रकाश पांडे, भगवती पुरोहित, माधवी नेगी, रीवा राठौर , दीपक तिवारी, केदार दत्त जोशी , आदि मौजूद रहे।




Users Today : 1
Views Today : 1