जवाहरनगर में विशाल कलश यात्रा संग भागवत कथा शुरू
जवाहरनगर में विशाल कलश यात्रा संग भागवत कथा शुरू
.कलश यात्रा मे उमड़े श्रद्धालु
शांतिपुरी।क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहरनगर मे सतपाल फार्म मे स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवशीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में मुख्य यजमान लक्षमण सिंह कोरंगा व उनकी पत्नी निर्मला देवी की वैवाहिक जोड़ी ने श्री गणेश पूजन, पंचदेव पूजन, व्यास पूजन तथा ईष्टदेव पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न किए।

कलश यात्रा प्रात: 9:30 बजे कथा स्थल से पारंपरिक वाध्ययंत्रों के साथ शुरू होकर मां नंदादेवी मंदिर सत्संग आश्रम पहुंची। जहां अल्प विश्राम व कीर्तन-भजन करने के बाद पुन: वापस जवाहरनगर स्थित कथा स्थल पर पहुंची। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने रास्ते भर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दोपहर एक बजे से शुरू हुई प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए व्यास पंडित भास्करा नन्द शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से जीवन के कष्टों का निवारण होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओ को कथा स्थल पर पहुंचकर दुःखो को दूर करने व मोक्ष प्राप्ति के लिये श्रीमद भागवत कथा श्रवण करना चाहिये।
इस दौरान सतपाल फार्म मालिक चंद्रभूषण, पंडित बंशीधर जोशी, लक्ष्मण कोरंगा, निर्मला देवी, कमल तिवारी, हिमांशु भट्ट, देवेंद्र कोरंगा, सोनू कोरंगा, मोहन नयाल, मोहन सिंह कोरंगा, हीरा सिंह, नेहा ठाकुर कोरंगा, तनूजा, रेनू कोरंगा, उमा देवी, हेमा देवी, प्रेमा देवी, डिगरी देवी, दीपा देवी, दीपा,आनंदी देवी, पूजा, मनु मेहरा, मुन्नी गुणवंत, अंजू जोशी, लीला, चम्पा, नीतू , भागीरथी देवी, बिपिन देवी, बिपिन चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
फोटो। जवाहरनगर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती ग्रामीण महिलाएं।

Users Today : 0
Views Today :