अजय भट्ट को पुनः टिकट मिलने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
- शांतिपुरी मे भाजपाइयों ने मिष्ठान कर एक दूसरे को दी बधाई
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ मे केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पुनः नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किये जाने पर शांतिपुरी न०२ मुख्य बाजार मे दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता व जिला कार्यकारणी सदस्यों की अगुवाई मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बधाई देते हुये मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान सेनि कैप्टन देवेंद्र कोरंगा ने कहा की हमे नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पुनः घोषित किये गये प्रत्यासी केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट दो हम सभी एकजुट होकर चुनाव मे बड़े अंतर से जीत दिलाएंगे।

रिकॉर्डतोड़ वोटो से जीतेंगे अजय भट्ट। इंदर मेहता
वही दुग्ध संघ डायरेक्टर रुद्रपुर इंदर मेहता ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य मे अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी को मजबूती देने व देश के विकास के लिये आने वाले लोकसभा चुनाव मे प्रत्यासी अजय भट्ट रिकॉर्ड वोटो से जीतकर इतिहास बनाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने किया।
इस दौरान दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, कैप्टन देवेंद्र कोरंगा, जिला कार्यकारणी सदस्य विजेंद्र जोशी, सुभाष जोशी, मंडल महामंत्री तारा कोरंगा, कमलेश जोशी, दिग्म्बर प्रसाद जोशी, नवीन टाकूली, शेखर कोरंगा, तेजू बिष्ट, कुंदन दानू, दीपक तिवारी, हेमंत दानू, हेमंत पाठक, किशोर कोरंगा, गणेश पांडे,आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
शांतिपुरी। शांतिपुरी मे अजय भट्ट को पुनः प्रत्यासी बनाने पर मिस्ठान वितरण करते हुये भाजपाई

Users Today : 1
Views Today : 1