ब्रेकिंग न्यूज
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम व पूर्व विधायक शुक्ला ने किया भूकटाव क्षेत्र का दौरा

ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम व पूर्व विधायक शुक्ला ने किया भूकटाव क्षेत्र का दौरा
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०३ व न०४ में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ बारिश के कारण शांतिपुरी गौला नदी में बड़े जलस्तर से हुये भू कटाव का क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शांतिपुरी नंबर तीन, चार एवं चंद्रपुरी में भूकटाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया कर इससे बचाव के विकल्पों पर किसानों से चर्चा की।

शांतिपुरी न०३ व ४ क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह दानू ने भूमि कटाव के साथ साथ अन्य समस्याओ को भी ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम व पूर्व विधायक शुक्ला के सम्मुख रखी। विधायक शुक्ला ने कहा कि किसानों को गोला नदी से भविष्य में नुकसान ना हो इसके लिए सभी विकल्पों पर विचार कर ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह दानू, पूर्व प्रधान घनानंद तिवारी, टीकम कोरंगा , दीपक तिवारी, कुशल सिंह कोरंगा, हरीश जॉन कोरंगा, जितेंद्र कुमार गौतम, मुन्ना रावत, बबलू सूंठा, मोनू बिष्ट, देवेंद्र राणा, गणेश बिष्ट, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी गोला नदी के भूकटाव क्षेत्रों का निरीक्षण करते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!