ब्रेकिंग न्यूज
निर्विरोध चुने गये शांतिपुरी किसान सहकारी समिति में बोर्ड प्रतिनिधि
निर्विरोध चुने गये शांतिपुरी किसान सहकारी समिति में बोर्ड प्रतिनिधि

शांतिपुरी। शांतिपुरी न०१ स्थित बहु० किसान सेवा सहकारी समिति मे भाजपा जिला मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मण्डी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती की अगुवाई मे समिति के सभी 11 बोर्ड प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार चुनाव अधिकारी मोहम्मद यूनुस की निगरानी में समिति बोर्ड के प्रतिनिधियों का चुनाव कराया गया। जिसमें सभी 11 बोर्ड प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

शांतिपुरी मे सहकारी सेवा समिति मे निर्विरोध बोर्ड प्रतिनिधि चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते भाजपाई
समिति कार्यालय में हुई चुनावी प्रकिया मे प्रात: 10 बजे पूरी तैयारी के साथ भाजपा खेमे से जिला मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मण्डी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती समिति कार्यालय पहुंचे जहां उनके नेतृत्व में सभी 11 पदों हेतु किसानों के पर्चो भरे गए। इसके अलावा पर्चा भरने की निर्धारित समय सीमा में दोपहर तीन बजे तक अन्य किसी किसान ने पर्चे नहीं भरे। जिस कारण चुनाव प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने सभी 11 किसानों को निर्विरोध बोर्ड प्रतिनिधि घोषित कर दिया।
भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय खाती ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुये कहा कि यह भाजपा की रीति नीति, निर्धारित रणनीति व जनता के विश्वास की जीत है। कहा यह जीत  निचले स्तर पर कार्यकर्ताओ की मेहनत की जीत है। कहा कि आगामी दिनों मे जो भी चेयरमैन चुना जायेगा उसके साथ किसानो कि समस्याओ को प्राथमिकता देकर किसानो के हित मे कार्य किया जायेगा।
 
वही किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव के किसानो के विकास मे राजनीति नही होनी चहिये। पहले भी निर्विरोध चुनाव हुये है। जो भी प्रतिनिधि बने है , वह उन सभी का स्वागत करते है। कहा की सभी को मिलकर किसानो के हित मे कार्य करना चहिये।
शांतिपुरी नंबर एक के वार्ड नं.1 से लीला देवी, वार्ड नं.2 से हेमा ठठोला, शांतिपुरी नंबर दो वार्ड-1 से तुलसी देवी, वार्ड-2 से खुशाल सिंह, वार्ड-3 से टीकम सिंह, शांतिपुरी नंबर तीन से मोहन सिंह रावत, शांतिपुरी नंबर चार वार्ड-1 से कैलाश चंद्र, वार्ड-2 से पूरन सिंह कोरंगा, वार्ड-3 से राम सिंह, जवाहरनगर वार्ड-1 से प्रेम राम, वार्ड-2 से राधिका देवी निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए।
 इस पूर्व दुग्ध डायरेक्टर इंदर मेहता, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिशन सिंह मेहरा,  कमल ठठोला, नवीन टाकुली, सुसायटी बाबू प्रकाश तिवारी, जीएस मेहरा व किसान मौजूद रहे।
शांतिपुरी। शांतिपुरी किसान सेवा सहकारी समिति मे निर्विरोध चुने जाने पर खुशी मानते किसान व भाजपा कार्यकर्ता

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!