शांतिपुरी मे धूमधाम से मनाई डॉ भीमराव अम्बेटकर जयंती
शांतिपुरी मे धूमधाम से मनाई डॉ भीमराव अम्बेटकर जयंती
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ मे पंचायत भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला जिला होम्योपैंथिक अधिकारी डॉ बीड़ी जोशी, व वयोवृद्ध व कार्यक्रम संयोजक शेर राम नेता की अध्यक्षता मे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेटकर कि 134 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों के साथ डॉ भीमराव अम्बेटकर के चित्र पर पुष्प भेट करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बीड़ी जोड़ी ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेटकर दूरदर्शी राजनेता, महान व्यक्तित्व के साथ सभी को एकसूत्र मे पिरोने का काम किया।
उन्होंने सभी को उनके नक़्शे कदम पर चलने का आवाहन किया। अध्यक्षता कर रहे शेर राम नेता व अन्य वक्ताओं ने कहा कि संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेटकर ने देश को एकता ओर अखंडता का जोड़ने वाला संविधान दिया। उनकी सोच ने भारत को एकसूत्र मे बांधकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

फोटो।शांतिपुरी मे डॉ भीमराव अम्बेटकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम संयोजक शेर राम नेता
 कार्यक्रम मे डॉ बीड़ी जोशी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय,  प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह कोरंगा, शेर राम नेता, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,प्रदेश किसान  उपाध्यक्ष काँग्रेस राजेंद्र शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा,पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष दिग्म्बर प्रसाद जोशी, कै देवेंद्र कोरंगा, आगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता चंद, कुसुम पंत, गिरीश चंद्र पाठक, भोला दत्त पांडे, मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, आन सिंह बिष्ट, गोविंद प्रसाद मिश्रा, शेखर कोरंगा, राज किरन तिवारी, नंदन बिष्ट, दिलीप सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।
फोटो।शांतिपुरी मे डॉ भीमराव अम्बेटकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम संयोजक शेर राम नेता

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!