पूर्व सैनिको ने संगठन मे एकजुटता के लिये लिया सकल्प

पूर्व सैनिको ने संगठन मे एकजुटता के लिये लिया सकल्प
शांतिपुरी। शांतिपुरी के ग्राम न०२ पूर्व सैनिक मिलन केन्द्र में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के पांच-पांच सीनियर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करने के साथ ही करीब आधा दर्जन नए पेंशनरों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद जोशी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पूर्व सैनिकों से सैनिक परिवारों के हितों तथा उन्हें सरकार से मिलने वाली विभिन्न वैलफियर योजनाओं की सटीक जानकारी के लिए अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की।

समारोह में मुख्य रूप से वीरांगनाओं की फैमिली पेंशन, पार्ट टू ऑडर संसोधन, ईसीएचएस, कैंटीन सुविधाओं का सुगमता से न मिलना आदि प्रमुख मुद्दे छाए रहे। जिसके त्वरित समाधान हेतु संगठन अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद जोशी ने भरोसा दिया।
इस दौरान वीर नारियां कमला देवी पत्नी केशर सिंह, तुलसी देवी पत्नी धरम दत्त, जसुली देवी पत्नी धनसिंह व सीनियर पूव सैनिक मेहरवान सिंह चोहान, कुवरसिंह व आन सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।
इस दौरान समारोह में अध्यक्ष दिग्म्बर प्रसाद जोशी, कै. कल्याण सिंह रौतेला, कै0 देवेन्द्र सिंह कोरंगा, पूरन चंद्र जोशी, सुमे० कल्याण सिंह मटियानी, दिवान सिंह बिष्ट, सुदर्शन सिंह बोरा, जसवंत सिंह कोरंगा, हीरा सिंह पपोला, बंसीधर भट्ट, लालसिंह टाकुली, लालसिंह कोरंगा, कैलाश चंद्र जोशी, भीम सिंह कोरंगा, रमेश चंद्र जोशी, गोबिन्द सिंह रौतेला, गोबिन्द सिंह दसोनी, गोपाल दत्त जोशी, भैरव दत्त पाण्डे आदि मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह को संबोधित करते संगठन अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद जोशी।