निर्दलीय प्रत्यासी डॉ विक्रम माहोड़ी को नगला मे मिला जबरदस्त समर्थन
निर्दलीय प्रत्यासी डॉ विक्रम माहोड़ी को नगला मे मिला जबरदस्त समर्थन
शांतिपुरी। क्षेत्र के नगला नगरपालिका परिषद चुनाव मे निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्यासी डॉ विक्रम सिंह माहोड़ी के जनसम्पर्क के दौरान लोगो का जबरदस्त समर्थन मिला। विक्रम सिंह महतोड़ी के लोगो के बीच रहकर लोगो की समस्याओ को मिलकर दूर करने वाले स्थानीय प्रत्यासी को अपना समर्थन देने की अपील की।

कहा कि भाई भतीजावाद से दूरी रखने वाली भाजपा पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओ को दरकिनार कर अपने भतीजे को टिकट देकर पार्टी के साख को गिराया है वही कार्यकर्ताओ के हौसलो को भी गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा अपने भतीजे सचिन शुक्ला को चुनाव लड़ाने वाले पूर्व विधायक बीते 10 साल के कार्यकाल मे विधायक नगला मे महिला व पुरुष शौचालय , बस स्टॉप, आदि कई मुलभूत सुविधाये नगलावासियो को नही दिला पाये। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य नगला बचाने व उनकी मुलभूत सुविधाओं के लिये संघर्ष कर मुलभूत सुविधा दिलाना है।
इस दौरान उन्होंने नगला , गोलगेट , शांतिपुरी गेट मे जनसम्पर्क कर लोगो को अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
इस दौरान प्रिंस, प्रेम आर्या, मोहन पांडे, कुंदन रावत, आशुतोष सिंह, दीपक शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, भीम भंडारी, आज़ाद अली, ओमपाल, मीना जोशी, चिराग शर्मा, नौहीद कपिल, प्रदीप कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो। नगला मे जनता से जनसम्पर्क करते हुये निर्दलीय प्रत्यासी विक्रम सिंह महोड़ी
जनता की मुलभूत सुविधाओं के लिये संघर्ष पहली प्राथमिकता। माहोड़ी
शांतिपुरी। नगला नगरपालिका चुनाव मे निर्दलीय प्रत्यासी विक्रम सिंह माहोड़ी को निर्दलीय स्थानीय प्रत्यासी होने से भरपुर जनता का समर्थन मिल रहा है। जनता की मुलभूत सुविधाओं के के लिये संघर्ष व उनका सरल , साफ सुथरा व्यक्तित्व , जमीनी जनता को उनसे जोड़ रहा है।उन्होंने हरसमय जनता के साथ खड़े रहकर नगला को बचाने व मुलभुत सुविधाओं को दिलाने के लिये संघर्ष करने की बात कही है।
फोटो। विक्रम सिंह माहोड़ी निर्दलीय प्रत्यासी

Users Today : 0
Views Today :