ग्रामीणों को मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
ग्रामीणों को मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ पंचायत भवन में ग्राम प्रधान कविता तिवारी की अध्यक्षता में जलाशयों की विकास योजना के अंतर्गत मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन हेतू एकदिवशीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मत्स्य निरीक्षक प्रगति व सोनू भंडारी ने ग्रामीणों को मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (NFDP), मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, जलीय पशु रोगों के लिए राष्ट्रीय निगरानी कार्यक्रम (NASPAD) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से किसानो की आय बढ़ाने में सहायता करता है।
इस दौरान दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, ओम प्रकाश, भैरव दत्त जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र तिवारी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष दिग्म्बर प्रसाद जोशी, कै० देवेंद्र कोरंगा, भूपाल सिंह दानू, नंदन सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह, सोबन सिंह बिष्ट, भूपाल राम, आन सिंह, कैलाश चंद्र तिवारी, मंजू राणा, प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, जीवन सिंह कोरंगा, हेमा जोशी आदि मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपूरी न०२ में मत्स्य पालन की जानकारी देते हुये सम्बन्धित अधिकारी

Users Today : 0
Views Today :