ब्रेकिंग न्यूज
(आज) 8 नवंबर शुक्रवार को क्षेत्र में कई जगह होगा विधायक तिलक राज बेहड़ का जनसंवाद कार्यक्रम

(आज) 8 नवंबर शुक्रवार को क्षेत्र में कई जगह होगा विधायक तिलक राज बेहड़ का जनसंवाद कार्यक्रम

शांतिपुरी। क्षेत्र मे (आज) 8 नवम्बर 2024 शुक्रवार को विधायक तिलक राज बेहड़ का जनसमस्याओ को लेकर कई जगह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी देते हुये कांग्रेस सहकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा ने बताया 8 नवंबर 2024 शुक्रवार को विधायक तिलक राज बेहड़ खुर्पिया मे प्रातः 8 बजे, तुर्कागौरी मे 8:30 बजे, जवाहरनगर 9 बजे, शांतिपुरी न०१ मे 9:30 बजे, शांतिपुरी न०२ मे 10 बजे, शांतिपुरी न०३ मे 10:30 बजे जनसंवाद कार्यक्रम मे पहुंचकर विधायक बेहड़ क्षेत्र की समस्याओ से रूबरू होंगे।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगो से जनसंवाद कार्यक्रम उपस्तिथ होकर सभी से क्षेत्र की जनसमस्याओ को लिखित रूप से विधायक तिलक राज बेहड़ के सम्मुख रखने की बात कही।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!