ब्रेकिंग न्यूज
एलआईसी पंतनगर ने धूमधाम से मनाई 39 वीं वर्षगांठ
एलआईसी पंतनगर ने धूमधाम से मनाई 39 वीं वर्षगांठ
शांतिपुरी। क्षेत्र के एलआईसी की शाखा पंतनगर मे शाखा प्रबंधक ललित आर्या की अगुवाई मे केक काटकर पंतनगर शाखा की 39 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
इस दौरान शाखा प्रबंधक ललित आर्या ने कहा कि एलआईसी जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद भी पॉलिसीधारक और उनके परिवार के साथ सुख दुख मे शामिल होकर आर्थिक व सामाजिक रूप से सहारा देकर मजबूती के साथ खड़ी रहती है।  बीते कई वर्षो से लोगो का विश्वास और भरोसे के साथ एलआईसी का परिवार लगातर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलआईसी  की लाभकारी पॉलिसियो को को चुनकर लोग वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित कर रहे है।
इस दौरान सहायक शाखा प्रबंधक  कुंदन सिंह बोरा, एन एल शाह, अनिल कांडपाल, आर एस धपोला, मुकेश जोशी, ए सी झा, एस के सक्सेना, देवेश नव्याल, एलआईसी अभिकर्ता, कर्मचारी, व पॉलिसीधारक  आदि मौजूद रहे।
फोटो। एल आई सी शाखा पंतनगर मे केक काटकर 39वीं वर्षगांठ मानते शाखा प्रबंधक व अन्य

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!