उत्तरायणी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों पर मचाया धमाल

उत्तरायणी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों पर मचाया धमाल
शांतिपुरी। ग्राम खामिया न०२ के प्राइमरी पाठशाला मैदान आयोजित परंपरागत उत्तरायणी महोत्सव मेले का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एड राजेंद्र शर्मा एवं पूर्व सैनिकों ने दीप जलाकर किया। जिसमें कुमांऊनी एवं गढ़वाली लोक गीतों के साथ स्थानीय कलाकारों ने डांस अकादमी के कलाकारों को पीछे छोड़ते हुये कमाल धमाल सुन्दर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम मे ग्रामीण स्तर पर माँ नंदा देवी शांतिपुरी न०४ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उत्तरायणी महोत्सव को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने क्षेत्रीय जनता को पर्व की बधाई दी और लोगों से कुमांऊ व गढ़वाल की मिली जुली संस्कृति को अपनी पुरातन सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संजोए रखने की अपील की।वही उत्तरायणी मेला अध्यक्ष इंदर मेहता ने सभी अतिथिगण, ग्रामीणों , कार्यक्रम के सहयोगकर्ता, व सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।

उत्तरायणी में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न अकादमी की टीमों व ग्रामीण कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत कुमांऊनी गढ़वाली लोक नृत्य तिलगा तेरी लंबी लटी, टसर का फूना, बेड़ू पाको बारों मासा– और कुमांऊनी जागरों व टीम पहाड़ी टोली के तू एजा अ पहाड़ के द्वारा पहाड़ के पलायन को दर्शाया। कार्यक्रमों के माध्यम से बाल कलाकारों ने न केवल अपनी सुन्दर प्रस्तुति से दर्शकों को रिझाने का प्रयास किया बल्कि समाज को इसके माध्यम ही पलायन, पर्यावरण, धूम्रपान निसेध, दहेज प्रथा एवं सामाजिक भेद-भाव को दूर करने का भी संदेश दिया। उत्तरायणी मेले को क्षेत्र के अग्रणीय विद्यालय सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल व युवक मंगलदल की पहाड़ी टोली ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन बबिता कोरंगा, पूजा जोशी, बिशन सिंह कोरंगा व लकी कोरंगा ने किया। डांस प्रतियोगिता के निर्णायक मुबारक मार्क व रियांस रहे।
कार्यक्रम में एड राजेन्द्र शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री डा. गगणेश उपाध्याय, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदस्य नारायण बिष्ट, कर्नल गोकरन राणा सेवानिवृत, सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद जोशी, देवेन्द्र सिंह कोरंगा,अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी, हरीश पनेरू, अजय तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा काण्डपाल,अध्यक्ष इन्दर मेहता, नेहा ठाकुर कोरंगा, नारायणी कोरंगा, प्रताप सिंह कोरंगा,चंदन बिष्ट नारायण सिंह कोरंगा, दिवान सिंह कोरंगा, नवीन टाकुली, मोहन कोरंगा, चन्दन बिष्ट, गणेश पांडे, कविता तिवारी, चम्पा कोरंगा, जगदीश कांडपाल, बृजमोहन कुनियाल रहे।
फोटो। शांतिपुरी उत्तरायणी मेले में लोक नृत्य प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार।
फोटो। शांतिपूरी उत्तरायणी महोत्सव में अतिथियों से ट्रॉफी प्राप्त करते हुये विजेता शांतिपूरी न०४ की टीम