जनता का विकास है मेरी पहली प्राथमिकता: तिलक राज बेहड़

जनता का विकास है मेरी पहली प्राथमिकता: तिलक राज बेहड़
- विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सुनी शांतिपुरी- जवाहरनगर के ग्रामीणों की समस्याएं
शांतिपुरी। जनता का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बात शांतिपुरी व जवाहरनगर मे विधायक तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनते हुये सम्बोधन के दौरान कही।विधायक तिलक राज बेहड़ का जनता ने फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली व छठ पर्व की बधाई दी और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा वह अन्य नेताओं की तरह कोरी घोषणाये नही करते बल्कि जो भी घोषणा करते है उसे पुरा करते है।

स्व० श्यामलाल वर्मा खेल मैदान जवाहरनगर मे जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजू पटवाल, कुंदन अधिकारी, समाजसेवी मोहन पांडे, हरिश पाठक, कमला नौलिया, ललमान शर्मा, बहादुर सिंह अधिकारी, गोविब्द सिंह सिज़वाली, कपिल धौनी, नरेश बिष्ट, दीपक भट्ट, मयंक शाह, आदि ने सड़को, बिजली , पानी, की समस्याओ से विधायक तिलक राज बेहड़ को अवगत कराया।

वही जनमिलन केंद्र शांतिपुरी नंबर एक मे उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुये ग्राम शांतिपुरी नंबर एक में 1300 मीटर सड़क का निर्माण व सैनिक स्मारक के ऊपर टीन सेड बनाने की घोषणा की।
इस दौरान शांतिपुरी न०१ मे , प्रधान प्रतिनिधि कैलाश जोशी,राम सिंह, दिनेश भट्ट, मोहन पांडे , दिनेश पांडे, भूपाल ठठोला, भुवन चंद्र पांडे, दिग्म्बर जोशी, सोनू ठठोला, पूरन तिवारी, मदन ठठोला, विक्की ठठोला, गणेश जोशी, दिनेश पंडा, सौरव पंडा , पूरन शर्मा, दिनेश कमला आदि मौजूद थे।

पंचायत भवन शांतिपुरी नंबर दो में विधायक तिलक राज बेहड़ का फूलमलाओ से स्वागत किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एड0 राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा ने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ को विकासपुरुष कहा जाता है क्योकि उन्होंने हमेशा ही दलगत राजनैतिक भावनाओं से ऊपर उठ का जनता के लिये विकास काम किये है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता बिशन सिंह कोरंगा ने किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रकला कोरंगा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश किसान उपाध्यक्ष राजेंन्द्र शर्मा, डॉ बीड़ी जोशी,कै0 देवेन्द्र कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, जीवन सिंह, कविता तिवारी,भूपेंद्र (भूपाल) पाल, गणेश पांडे, भागीरथी देवी, प्रदीप रावत, मोहन सिंह, नैन सिंह कोरंगा, जीवन पाठक,नंदन सिंह, वीरेंद्र कोरंगा आदि मौजूद रहे।

वही शांतिपुरी नंबर 3 नया प्लाट में रमेश सिंह के निवास पर जनसंवाद कर समस्याओ से रूबरू होकर् उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, खेतों की पीचिंग, सिंचाई नलकूप, इन्द्रा आवास,सड़क, नाली, पेंशन, बिजली व राशन कार्ड आदि समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वाशन भी दिया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस किसान महामंत्री महिपाल बोरा, भीम सिंह नेगी, धन सिंह मेहता, हरपाल मेहता, ललित बिष्ट, बलवंत सिंह दानू, चंदन नेगी, रविंद्र नेगी, हरीश जोशी, उमराव नेगी,
नेत्र सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे।