ब्रेकिंग न्यूज
एक करोड़ रुपये की 140 आधुनिक स्ट्रीट लाइटो से जगमगायेगा नगला

एक करोड़ रुपये की 140 आधुनिक स्ट्रीट लाइटो से जगमगायेगा नगला
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने किया शिलान्यास
शांतिपुरी। क्षेत्र के नगला नगरपालिका लगभग एक करोड़ की 140 आधुनिक स्ट्रीट लाइटो से जगमगाने जा रहा है। नगला बाईपास में स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास पूर्व विधायक राजेश शुक्ला , नगरपालिका चेयरमैन सचिन शुक्ला नारियल तोड़कर ने किया। वही उपस्थित सभासदों व ग्रामीणों ने बुके देकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया।

विशेषता:लाइट की क्षमता : 45 वाट

1. सभी लाइटों का विद्युत संयोजन भूमिगत आर्म्ड केबल के माध्यम से होगा
2. प्रत्येक स्ट्रीट लाइटों के पोलो के मध्य की दूरी लगभग 20-25 मीटर होगी।
3. प्रत्येक स्ट्रीट लाइट ऑटोमैटिक ऑन ऑफ स्विच के द्वारा संचालित होगी।
4. 140 स्ट्रीट लाइटें सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीoसीoएमoएसo) के माध्यम से संचालित होगी जिसका कंट्रोल रूम नगर पालिका परिषद नगला के कार्यालय में होगा जिसके द्वारा एक सिंगल विंडो के माध्यम से किसी भी पोल की लाइट में आने वाले फॉल्ट की सूचना निकाय कार्यालय को मिल जाएगा और जिसका तत्काल निराकरण किया जाना संभव हो सकेगा।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर विरोधियों द्वारा भ्रामक तथ्यों से नगला के विकास को बाधित किया था। कहा कि नगला बाईपास हाईमैक्स लाइट के बाद लगभग एक करोड़ की लागत से पोल समेत हाईटेक स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। नगला को सुन्दर व सुरक्षित बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइटो की स्थापना एक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही सड़को के दोनो ओर नाली निर्माण कार्य भी किया जायेगा। वही सिरौलीकला नगरपालिका को अलग करने पर राजेश शुक्ला ने कहा कि काँग्रेस एक समुदाय के वोट पाने के लिये सिरोैलीकला व किच्छा दोनो को विकास से वंचित कर रही है। बीते दिनों सिरोलीकला नगरपालिका को अलग करने की उनकी रैली में हज़ारो की जनता की भीड़ ने समर्थन देकर इसका जबाब दे दिया है।

नगला नगरपालिका चेयरमैन सचिन शुक्ला ने कहा कि नगला नगरपालिका की जनता ने विकास के लिये वोट दिया था उसकी शुरुवात हो चुकी है। वह स्वमं भी घर घर जाकर नागरिकों की समस्या सुन रहे है। नगरपालिका में पूरे नगला क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग की योजना लागू हो चुकी है। ऑटोमेटिक ऑन ऑफ 140 हाईटेक स्ट्रीट लाइटे जिसका संचालन नगरपालिका कार्यालय से होगा। जिससे खराब होने पर लाइटो का स्वयं ही पता चल जायेगा ओर उसे ठीक करने मे आसानी होगी।

वही वार्ड मेंबरों व ग्रामीणों ने विधायक राजेश शुक्ला व सचिन शुक्ला का आभार जताते हुये कहा की नगला को विकास की अत्यंत आवश्यकता है। विकास कार्य की शुरुवात हो चुकी है।सभी को पता है कि नगला काफी लम्बे समय से दुःखो कि घड़ी से गुजर रहा है। नगला की लड़ाई नगला को बचाने और विकास करने की लड़ाई है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी,उपाध्यक्ष गंगा पापोला, सतेन्द्र रावत, सभासद सुनील रुहेला, गोपाल जोशी, धनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील प्रसाद, अजय, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, रामू बिष्ट, कुशल कोरंगा, नारायण अरमोली, टीकम कोरंगा, कैलाश जोशी, काली चरण, मोहन कोरंगा, पारस जोशी, केदार जोशी, शेखर पांडे, हरीश जोशी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

फोटो। नगला नगरपालिका में आधुनिक स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास करते हुये पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व अध्यक्ष सचिन शुक्ला

 

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!