ब्रेकिंग न्यूज
सेंट लामार्ट सीनियर सेकंडेरी के एनसीसी  छात्र का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन
सेंट लामार्ट सीनियर सेकंडेरी के एनसीसी  छात्र का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन
शांतिपूरी। क्षेत्र शांतिपुरी न०२ सत्संग आश्रम स्तिथ  सेंट लामार्ट सीनियर सेकंडेरी स्कूल के कक्षा 9 के छात्र विजय नाथ गोस्वामी का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग करने  हेतु चयन हो गया है। जहा चयन होने पर विद्यालय  प्रबंधन प्रमोद वर्मा समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ,स्टॉफ आदि ने सुभकामनाये दी हैं वही आगामी गणतंत्र दिवस में परेड में प्रतिभाग करने हेतु विजय नाथ एन॰सी॰सी॰ टीम के साथ दिल्ली पहुँच कर अभ्यास में जुट गये है।
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी एन॰सी॰सी॰ ड्रिल प्रतियोगिता में सेंट लमार्ट के कैडेट्स को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें बेस्ट कडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया जाता है। गणतंत्र दिवस परेड पर चयनित होने पर क्षेत्रवासियो ने खुशी व्यक्त की है।
इस अवसर पर प्रबंधक प्रमोद वर्मा, उमेश सिंह बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनियाल, एएनओ महेंद्र बिष्ट, मनीष पांडे, अंकित पाठक और सभी विद्यालय स्टाफ़ मौजूद रहे।
फोटो। विजय नाथ

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!