ब्रेकिंग न्यूज
स्वच्छता अभियान के साथ मनाया एनएसएस स्थापना दिवस

स्वच्छता अभियान के साथ मनाया एनएसएस स्थापना दिवस
शांतिपुरी। शांतिपुरी आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डाॅ० बीसी भट्ट, पीटिए अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा व एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर की गई। प्रभारी सुनील श्रीवास्तव व पीटीए अध्यक्ष मोहन कोरंगा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य, महत्त्व एवं मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे एक आदर्श स्वयंसेवक बनने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम को शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, पूर्व एनएसएस प्रभारी फकीर चंद, सह-प्रभारी प्रियंका पवार तथा हिंदी प्रवक्ता एन०पी० सिंह , पूर्व पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र कोरंगा ने भी अपने विचार रखे और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें उन्होंने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा भावना, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सामूहिक कार्य की भावना को और भी प्रबल किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता पीएन सिंह, अनिल कुमार, पीटीआई नवीन भट्ट, चंदन सिंह नेगी सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फोटो-जीआईसी शांतिपुरी में एनएसएस दिवस मनाते विद्यालय स्टाफ व स्कूली बच्चे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!