ब्रेकिंग न्यूज
ओजस्विनी फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

ओजस्विनी फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
शांतिपुरी।क्षेत्र के ग्राम न०२ में नव युवक मंगल दल मोहन सिंह कोरंगा के सौजन्य से ओजस्विनी फाउंडेशन ने जिला उद्योग केन्द्र, ऊधम सिंह नगर के सहयोग से दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान ओजस्विनी फाउंडेशन चेयरमैन आरपी सिंह व प्रबंधक रोहित रावत ने इस कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार, उद्यमिता, के प्रति जागरूक करना तथा उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान कर रोजगार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विनोद कोरंगा, पुष्कर सिंह , मंजू राणा आदि ग्रामीणों ने स्वरोजगार, कागजी करवाही, सब्सिडी के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक अध्यक्ष दिग्म्बर प्रसाद जोशी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत विनोद कोरंगा, जगदीश कांडपाल, लाल सिंह टाकुली, दुग्ध संघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ,ललिता कोठरी, अनीता कुनियाल, ऋतू जोशी, लक्ष्मी पाल, वीरेंद्र कोरंगा, सचिन शर्मा, हुकुम सिंह, आन सिंह, जगदीश चन्द्र तिवारी, किरण देवी, हेमा धामी, मनीषा कोरंगा, पंकज सिंह, ललित मोहन कोरंगा, जगदीश सिंह मोहन सिंह कोरंगा अध्यक्ष नवयुवक मंगल दल सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो। शांतिपुरी में स्वरोजगार उद्यमिता कार्यक्रम में जानकारी देते हुये जिला उद्योग सहायक प्रबंधक रोहित रावत

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!