सूर्यनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
सूर्यनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
शांतिपुरी। ग्राम सूर्यनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी, अद्वितीय संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाते हुये एक बैठक भी आयोजित की। जिसमे वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संघर्ष के बारे मे विस्तार से बताया।

इस मौके पर बरा भाजपा मंडल महामंत्री बहादुर मेहता(आकाश मेहता ), भाजयुमो मंडल महामंत्री दीपक मेहता, बूथ अध्यक्ष खीम सिंह मेहता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुंदन दानू, विशाल मेहता, शेर सिंह मेहता, खड़क सिंह कोरंगा, विजय कोरंगा, राहुल मेहता जगत मेहता और सूरज कोरंगा आदि उपस्थित रहे।
फोटो। सूर्यनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाते भाजपाई

Users Today : 0
Views Today :