शांतिपुरी मे श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन
शांतिपुरी मे श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ प्राथमिक पाठशाला विद्यालय मे श्री रामलीला कमेटी शांतिपुरी जवाहरनगर द्वारा रामलीला मंचन का भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भव्य समापन हुआ। रामलीला मंचन मे सीता जन्म, तड़िका वध, राम सीता विवाह, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम वनवास, सीता हरण, केवट प्रसंग, बाली वध, लंका दहन, मेघनाथ, कुम्भकरण व रावण वध को बहुत ही सुंदरता के साथ दर्शाया गया।लक्ष्मण को उड़ती शक्ति लगाना व हनुमान का उड़कर संजीवनी बुटी लाना , रावण का दमदार किरदार मुख्य आकर्षण रहा। जगदीश कांडपाल (कुम्भकरण, जोगी रावण आदि)दीपक तिवारी (वशिष्ठ, बाली, आदि) गोपाल उपाध्याय ( विश्वामित्र , मंथरा, आदि ) अनिल बिष्ट ( दशरथ आदि) दीप जोशी (कैकई आदि) ने विभिन्न पात्र निभाये।




वही रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण का पुतला बारिश मे भीगने के बाद गिरने के बावजूद जनता ने अहंकारी रूपी रावण के पुतले को जलाकर सत्य की असत्य पर जीत दर्शायी गई।
कमेटी अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने सभी कलाकारों, सहयोगियों, व जनता का आभार जताया।
फोटो। शांतिपुरी मे रामलीला मंचन मे भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक का सुन्दर दृश्य

Users Today : 1
Views Today : 1