शांतिपुरी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

- शांतिपुरी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०१, न०२, न०३, न०4, जवाहरनगर के प्रधान कार्यालय व आगनबाड़ी केंद्रो मे गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधान कार्यालय न०१ मे ग्राम प्रधान विमला जोशी, न०२ मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह कोरंगा ने,शांतिपुरी न०४ मे ग्राम प्रधान रोहित तिवारी, जवाहरनगर मे प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल ने झंडारोहण किया।
इस दौरान ग्राम न०१, न०२, न०३, न०4, जवाहरनगर के विभिन्न स्थानों में पूर्व सैनिक संगठन् अध्यक्ष रेवाधर भट्ट , किसान कांग्रेस महामंत्री एड० राजेंद्र शर्मा, ललित पाठक, मोहन चंद्र जोशी अमिता तुलसी , तुलसी रौतेला ,निर्दोष चौधरी , राज कांडपाल, प्रदेश सचिव कांग्रेस विनोद कोरंगा, गणेश पांडे, जीवन पाठक, उमेश जोशी, आनंद बिष्ट, नरेंद्र मेहता, प्रदीप रावत, मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, आँगनबाड़ी केंद्रो में कुसुम पंत, कामिनी कोरंगा, गीता चंद, कैलाश जोशी, आदि लोग मौजूद थे।