शहद प्रदर्शनी में शांतिपुरी की उषा बुघानी ने जीते राज्य स्तरीय पुरस्कार
शहद प्रदर्शनी में शांतिपुरी की उषा बुघानी ने जीते राज्य स्तरीय पुरस्कार
शांतिपुरी। बीते सात मार्च से नौ मार्च के मध्य देहरादून राज भवन में आयोजित बसंतोत्सव 2025 में शहद के विभिन्न प्रकारों की प्रदर्शनी में शांतिपुरी निवासी उषा बुघानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश भर के जाने माने करीब पांच दर्जन से अधिक शहद उत्पादकों द्वारा शहद के विभिन्न प्रकारों को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें निर्णायक कमेटी ने शहद की तीन प्रजातियां मोनोफ्लोरल हनी, वाइल्ड फौरेस्ट हनी एवं एपिसक्रेयना हिमालयन हनी में उषा बुघानी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। उषा बुघानी के निर्देशन में वर्तमान में डीवी हनी इण्टरप्राइजेज संस्था संचालित है और वह इससे पहले भी राज्य स्तरीय बसंतोत्सव 2024 में पुरस्कार जीत चुकी हैं। उषा बुघानी ने बताया कि मौन पालन उनका व उनके पति भुवन चुद्र बुघानी का पुराना शौक रहा है। वर्तमान में बुघानी दंपत्ति न केवल मौन पालन से अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ क्षेत्रवासियों को भी मौन पालन के टिप्स देकर उन्हें इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
फोटो। मंगल को शहद प्रदर्शनी में तीन-तीन राज्य पुरस्कार जीतकर लौटने के बाद अपने घर पर मधुमखियों की देख-रेख करती उषा बुघानी।

Users Today : 1
Views Today : 1