शांतिपुरी में श्री रामलीला का मंचन (22 सितम्बर) आज सांय 8 बजे से
शांतिपुरी में श्री रामलीला का मंचन (22 सितम्बर) आज सांय 8 बजे से
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०2 में प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी शांतिपुरी जवाहरनगर द्वारा प्रथम नवरात्रे में दूसरे वर्ष की भगवान श्री राम की लीला , रामलीला मंचन का प्रारम्भ 22 सितम्बर 2025 सोमवार (आज) से रोजाना सांय 8 बजे से शुरु होगा। वही रामलीला मंचन का समापन 1 अक्टूबर 2025 को होगा। 2 अक्टूबर 2025 को माँ मनसा देवी मंदिर प्रांगण में सांय 5:30 बजे भव्य दशहरा मेले में रावण पुतला दहन कार्यक्रम होगा।

जानकारी देते हुये कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला मंचन डायरेक्टर सन्नी कापड़ी के निर्देशन में रामलीला कलाकारों द्वारा पिछले 1 माह से ज्यादा रामलीला मंचन की तालीम ( रिहर्सल ) की तैयारी चल थी।

शांतिपुरी, जवाहरनगर, बिंदुखत्ता अन्य क्षेत्रों से रामलीला मंचन को लेकर काफी उत्सुकता और सभी का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों ने अपने अभिनय के लिये दिन रात एक कर दिये है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रदालुओ से भगवान श्री राम की लीला का मंचन देखने के लिये शांतिपुरी प्राइमरी प्रांगण में पहुंचने की अपील की।

Users Today : 0
Views Today :