शांतिपुरी: सेंट लामार्ट स्कूल में विदाई समारोह की धूम, मयंक और आस्था के सिर सजा खिताब
शांतिपुरी: सेंट लामार्ट स्कूल में विदाई समारोह की धूम, मयंक और आस्था के सिर सजा खिताब
शांतिपुरी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।प्रबंधक प्रमोद वर्मा व प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किये और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सफलता के मंत्र देते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जूनियर छात्रों (कक्षा 11) ने अपने वरिष्ठ साथियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समारोह के मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर और मिस लामार्टियन’ प्रतियोगिता रही। इसमें मयंक पाठक को ‘मिस्टर लामार्टियन’ और आस्था गोस्वामी को ‘मिस लामार्टियन’ चुना गया। सिद्धार्थ भट्टनागर और उर्मिला पांडा के कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और मिमिक्री के जरिए समां बांध दिया।

इस अवसर पर प्रबंधक प्रमोद वर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर उमेश बोरा, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल, सोनाली, गीता अधिकारी, मंजू पखवाल, वंदना पांडे, संजीव मल्ल, योगिता कोरंगा सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहे।

Users Today : 0
Views Today :