शांतिपुरी रामलीला मंचन पर ताड़िका के अभिनय पर खूब बाजी तालियां
शांतिपुरी रामलीला मंचन पर ताड़िका के अभिनय पर खूब बाजी तालियां
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ प्राथमिक पाठशाला मे श्री रामलीला कमेटी शांतिपुरी जवाहरनगर द्वारा रामलीला का आयोजन श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारियो व अतिथीगणो ने सुबह गणेश पूजन, मंच पूजन, ध्वजा प्रतिष्ठा व विधिवत पूजा अनुष्ठान व सांय को भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर व आरती कर किया।

रामलीला मंचन के पहले दिन जहा सोनू कार्की के नारद पात्र ने खूब वाहवाही बटोरी वही दूसरे दिन श्रीराम (ललित कोरंगा) लक्ष्मण (सौरभ जोशी) तड़ीका (सुनील मिश्रा) समेत सुबाहु ( नारायण कोरंगा) के अभिनव पर खूब तालियां । ललित कोरंगा ( श्रीराम ) व सौरभ जोशी ( भ्राता लक्ष्मण ) आपसी संवाद के दौरान सुन्दर अदायगी कर दर्शकों का मन मोह लिया।

रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह, परशुराम लक्ष्मण संवाद,लंकापति रावण (संजय टम्टा) का दरबार में आना, सीता स्वंबर मे विवाह के लिये आये राजा मशहूर कॉमेडियन गणेश भट्ट , सोनू कार्की, भवान सिंह बंगारी, की कॉमेडी ने दर्शकों को हस हस कर लोट पोट कर दिया।
कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि सन्नी कापड़ी के निर्देशन में रामलीला के सभी कलाकार अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे है। शांतिपुरी की रामलीला में आज से 25 साल पहले के पुराने कलाकार का अनुभव व वर्तमान के कलाकारों के अभिनय की जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रदालुओ से भगवान श्री राम की लीला का मंचन देखने के लिये शांतिपुरी प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में पहुंचने की अपील की।

Users Today : 1
Views Today : 1