ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी रामलीला में केवट – श्रीराम प्रसंग मे भवविभोर हुये दर्शक
शांतिपुरी रामलीला में केवट – श्रीराम प्रसंग मे भवविभोर हुये दर्शक
विनोद कोरंगा – पूर्व जिला पंचायत सदस्य

शांतिपुरी। शांतिपुरी के प्राइमरी पाठशाला मे आयोजित रामलीला मंचन मे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, रावण समेत सभी किरदार अपनी छाप छोड़ रहे है।

परन्तु पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने भगवान श्रीराम व माता सीता के साथ निर्धन नाविक केवट मिलन के प्रसंग में केवट के किरदार को शालीनता,  शानदार भावपूर्ण अभिनय के साथ इस तरह निभाया कि दर्शकों वाहवाही के साथ तालियां बजाने को मजबूर हो गये
फोटो।शांतिपुरी में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम व नाविक केवट के मिलन का मार्मिक दृश्य
भगवान श्रीराम व केवट पर दृश्याये इस दृश्य में भगवान और भक्त के बीच के पवित्र प्रेम, श्रद्धा और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
 रामचरितमानस के इस मार्मिक प्रसंग में जब भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ गंगा तट पर पहुंचने पर  केवट का श्रीराम के चरणों को धोने के लिये बहाना बनाकर कहना कि “नाथ! सुना है आपके चरणों की धूल से पत्थर भी स्त्री बन जाते हैं। यदि मेरी नाव पर आपके चरण पड़ गए, तो कहीं वह भी स्त्री न बन जाए और मेरा जीवन भर का रोजगार ही छिन जाए।” और केवट पहले भगवान श्रीराम के गंगाजल से चरण धोकर चरणों को श्रद्धा से अपने हृदय पर रखता है।

रामलीला मंचन में दर्शकों से खचखाच भरा पंडाल
इस पूरे दृश्य में रामलीला के किरदारों की भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और समर्पण की भावना ने सैकड़ों भक्तजनों को भावविभोर कर दिया। जिससे प्रसन्न हो कर भक्तों ने रामलीला के किरदारों के सुन्दर अभिनय पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जमकर ईनामों की वर्षा की। इस दौरान रामलीला कमेटी एवं सैकड़ों की संख्या में दशर्कगण मौजूद रहे। 

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!