शांतिपुरी न०४ में ग्रामीण व अखिल भारतीय बोलीबॉल प्रतियोगिता का महायुद्ध 11 मार्च (कल) से
शांतिपुरी न०४ में ग्रामीण व अखिल भारतीय बोलीबॉल प्रतियोगिता का महायुद्ध 11 मार्च (कल) से
शांतिपुरी। उधमसिंहनगर जिले के ग्राम शांतिपुरी न०४ में आदर्श बॉलीबॉल क्लब शांतिपुरी न०४ का बीते कई वर्षो से खेल और ग्रामीण स्तर के बच्चों की प्रतिभा को निखारने व अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के खेल का जौहर से अनुभव लेने व बॉलीबॉल की बारीकी सीखने को लेकर एक बार फिर बोलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आदर्श बॉलीबॉल क्लब शांतिपुरी न०४ के तत्वधान में ग्रामीण व अखिल भारतीय बॉलीबॉल की तीन दिवशीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च से 13 मार्च तक होगा।

जानकारी देते हुये ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित बिष्ट ने बताया कि 11 मार्च सुबह 10 बजे से ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा। जिसमें गांव के बच्चे अपना हुनर दिखाएंगे। जिसका फाइनल 11 मार्च की सांय को खेला जायेगा। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 रु व उपविजेता टीम को 7100 रु पुरुस्कार दिया जायेगा।
वही 12 मार्च से अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा जिसमें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाडी अपना जौहार दिखाएंगे। अखिल भारतीय बॉलीबोल का फाइनल 13 मार्च की सांय को खेला जायेगा। फाइनल में विजेता टीम को 51000 रु व उपविजेता टीम को 31000 रु का पुरुस्कार दिया जायेगा।
विज्ञापन



Users Today : 13
Views Today : 31