देश में विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा पं नारायण दत्त तिवारी का नाम। राजेंद्र शर्मा
देश में विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा पं नारायण दत्त तिवारी का नाम। राजेंद्र शर्मा
शांतिपुरी। दलगत राजनीति से उपर उठकर जनता का विकास करने वाले विकासपुरुष पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी स्व० पं नारायण दत्त तिवारी के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) पूरे होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणो में मिलकर क्षेत्र के ग्राम न०२ में प्रदेश कांग्रेस किसान उपाध्यक्ष एड. राजेंद्र शर्मा के निवास पर पूर्व होम्योपैंथिक अधिकारी डॉ बीड़ी जोशी की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम आयोजक प्रदेश कांग्रेस किसान उपाध्यक्ष एड. राजेंद्र शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि देश में कभी भी विकास का इतिहास लिखा जायेगा तो पं नारायण तिवारी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। कहा कि राज्य व केंद्र में कई महत्पूर्ण पदो में रहकर उन्होंने जनता के लिये विकास के जो काम किये वह आज भी मिल के पत्थर है। कहा की शांतिपुरी से उन्हे हमेशा लगाव रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किये गये विकास कार्यो व देशहित में उनके योगदान के लिये भारत रत्न दिया जाना चाहिये। उन्होंने मांग करते हुये कहा कि जिस तरह पंतनगर यूनिवर्सिटी का नाम महान विभूतियों पंडित गोविंद बल्लभ पंत, गढ़वाल यूनिवर्सिटी का नाम हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम किया गया उसी तरह कुमाऊं यूनिवर्सिटी का नाम पंडित नारायण दत्त तिवारी रखकर उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।






वही पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा,पूर्व होम्योपैंथिक अधिकारी बीड़ी जोशी, जिपंस प्रेम आर्या, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सुमे दिग्म्बर प्रसाद जोशी समेत अन्य वक्ताओं ने उन्हे दलगत राजनीति से उपर उठकर विकास को पहली प्राथमिकता देने वाला युगपुरुष, विकासपुरुष के साथ जन जन के धरातल से जुड़े महान व्यक्तित्व का स्वामी बताया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला मंत्री बिशन सिंह कोरंगा ने किया।
************
इस दौरान ग्राम प्रधान कविता तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, बीड़ी जोशी, जिपंस प्रेम आर्या, प्रधान प्रतिनिधि जवाहरनगर मोहन पांडे, न०१ जगदीश कांडपाल,न० 3 व 4 ललित बिष्ट, बीडीसी प्रतिनिधि न०१ सोनू कार्की, न०२ शेखर कोरंगा, कैलाश तिवारी, रॉकी टाकुली , भोलादुत्त पांडे, शेर सिंह कोरंगा, मुन्ना तिवारी, प्रकाश तिवारी, भुवन बुघानी , चंचल कोरंगा,दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, जगत सिंह,भाजपा नेता खुशाल सिंह कोरंगा, हरीश पांडे, नारायण कोरंगा, कुंदन अधिकारी, गोविंद प्रसाद मिश्रा,युकेडी जिलाध्यक्ष मोहन पांडे, राजकिरण तिवारी , जगत सिंह कोरंगा, कविदत्त पांडे, टिका नेगी, प्रताप कोरंगा, गणेश दत्त जोशी , हेमू पांडे , गणेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Users Today : 1
Views Today : 1