लिटिल चैम्प में छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल, लिटील चैम्प कार्यक्रम का हुआ समापन
लिटिल चैम्प में छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल
लिटिल चैम्प कार्यक्रम का हुआ समापन
शांतिपुरी। स्कूल शिक्षा संस्कार और बच्चों के भविष्य का निर्माण करते है। यह बात लालकुआँ नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शांतिपुरी सत्संग आश्रम के प्रतिष्ठित सैंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवशीय लिटिल चैम्प -4 के समापन कार्यक्रम के दौरान कही।
मुख्य् अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी -: अच्छी शिक्षा, संस्कार और गुरुओ, माता-पिता की तपस्या के साथ अपनी भाषा कभी नही भुलनी चाहिये। कहा की पढ़ाई के साथ खेल और कल्चरर एक्टिविटी को भविष्य में बहुत काम आती है।इन सभी से मिलकर बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है।
प्रमोद वर्मा –प्रबंधक:- लिटिल चैंप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मुख्य अतिथि अभिभावक, बच्चों ,स्टॉफ का आभार जताते हुये कहा कि विद्यालय , स्टॉफ सभी बच्चों के भविष्य निर्माण के लिये हमेशा प्रयासरत है। कहा पढ़ाई , खेल, और इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी व विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन परिणीता कोरंगा और सौम्य ने किया। संस्कृतिक कार्यक्रम में माँ सरस्वती वंदना , गणेश वंदना , देशभक्ति, कुमाउनी कार्यक्रमों व नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों पर कार्यक्रम मनमोहक रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा, ऐकडेमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनिययाल, व विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी सैंट लामार्ट विद्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी का स्वागत करते हुये बच्चे व विद्यालय प्रबंधक


Users Today : 0
Views Today :