ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी मे युगपुरुष नारायण दत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि
शांतिपुरी मे युगपुरुष नारायण दत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि
शांतिपुरी क्षेत्र के ग्राम न०२ पंचायत भवन मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ व ग्रामवासियो ने विकासपुरुष पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भावभीन श्रद्धांजलि देकर जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाई गई। सम्बोधित करते हुये पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, काँग्रेस प्रदेश किसान उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, ने नारायण दत्त तिवारी जनता के जनप्रिय नेता बताते हुये कहा नारायण दत्त तिवारी ने दलगत राजीनीति से उपर जनता का विकास किया है।
फोटो। शांतिपुरी न०२ मे प० नारायण दत्त तिवारी की जन्म व पुण्यतिथि मनाते हुये क्षेत्रवासी
कार्यक्रम मे डीडी उपाध्याय, दीपक तिवारी ने भी सम्बोधन किया। वही कार्यक्रम का संचालन बिशन सिंह कोरंगा ने किया।
इस दौरान  पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, काँग्रेस प्रदेश किसान उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महामंत्री महिपाल बोरा,  बिशन सिंह कोरंगा,प्रेम आर्या,  काँग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, कै देवेंद्र कोरंगा, दीपक तिवारी, नारायण कोरंगा, चंचल कोरंगा,प्रकाश बोरा, आदि मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०२ मे प० नारायण दत्त तिवारी की जन्म व पुण्यतिथि मनाते हुये क्षेत्रवास

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!