ब्रेकिंग न्यूज
बेमौसम बारिश ने पहुंचाया किसानो की फसलों को नुकसान

बेमौसम बारिश ने पहुंचाया किसानो की फसलों को नुकसान
शांतिपुरी। बीते दिनों हुई बैमौसम बारिश का कहर ने किसानो की मेहनत में पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में कई जगह लहलहाते खड़ी गन्ने व धान की फसले जमीन पर लेट गई है। बरसात की वजह से गन्ने व शरबती धान की फसल की पैदावार में लगभग 25 से 35% किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अन्नदाता किसान पहले ही महंगाई की मार, बंदरो आवारा जानवरो से फसलों के नुकसान को झेल रहा था। किसान के लिये जुताई निराई, उर्वरक खाद, दवाइयां आदि खेती से संबंधित हर चीज का मूल्य बढ़ने से लागत बढ़ने की वजह से किसानों की आय दुगनी होने की बजाय पहले की अपेक्षा आधी से कम हो चुकी है।

किसान नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने बताया कि शांतिपुरी व अन्य क्षेत्रों के साथ साथ शांतिपुरी नंबर दो मे गांधीनिधि की 10 एकड़ अर्ली वैरायटी गन्नै की फसल तेज बारिश की वजह काफी नुकसान हो गया है । लगभग 25 से 35% करने की गन्ने व शरबती धान का नुकसान हो गया है । गन्ना गिरने से आने वाले वक्त में ग्रोथ बहुत कम हो जाएगी, गन्ने के जमीन में गिर जाने की वजह से चूहे नुकसान पहुंचायेगे । वहीं पाँच माह के बाद जब गन्ना पिराई के लिए फैक्ट्री में जाएगा आप समझ सकते हैं , क्या हालात होंगे। क्षेत्रों मे लगभग सैकड़ो एकड़़ शरबती धान भी का नुकसान हो चुका है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मांग की है कि किसानों को पंजाब सरकार की तरह प्रति एकड़ ₹25000 दिया जाये। जिससे इस नुकसान की भरपाई हो सके व किसान आम जनमानस की तरह जिंदगी जी सके।
फोटो। शांतिपुरी मे बारिश के कारण खेतो मे गन्ने की गिरी हुई फसल
फोटो। डॉ गणेश उपाध्याय

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!