ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी में बहुउदेशीय शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ, आवारा गौवंशो को लेकर हुआ हंगामा
शांतिपुरी में बहुउदेशीय शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ ,आवारा गौवंशो को लेकर हुआ हंगामा
शांतिपुरी। शांतिपुरी आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे एडीएम पंकज शुक्ला ने अन्य अधिकारियो के साथ ग्रामीणों ने आय , जाति , स्थाई, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक्सरे जांच व उपचार, वारिसाना, आधार कार्ड समेत लगभग 93 समस्याओ को सुनकर कई समस्याओ का निकारण किया व कई समस्याओ का जल्द से जल्द समाधान का आश्वाशन दिया।
ग्राम प्रधान कविता तिवारी, दीपा कांडपाल, बचूली देवी, तारा पांडेय, व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों को समस्याओ को अधिकारियो के सम्मुख रखा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, एडीएम पंकज शुक्ला, एसडीएम मनीष बिष्ट व तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, नगरपालिका किच्छा अध्यक्ष सचिन शुक्ला, ग्राम प्रधान कविता तिवारी ने सामूहिक रुप से 14 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, स्कूली बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए प्रोत्साहन चेक, एक दर्जन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 35 लोगों को स्वरोजगार प्रोत्साहन राशि के चेक तथा चार महिलाओं को ई-रिक्शा बांटे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जहां हर अधिकारियों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता है बहुत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित आयोजित सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। ग्राम प्रधान कविता तिवारी ने कहा कि शिविर में कई समस्याओ का समाधान हुआ है उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, प्रधान कविता तिवारी,  तारा पांडे,  दीपा कांडपाल, प्रधान बचुली देवी, बीडीसी सरोजिनी कार्की, पूजा कोरंगा,पूर्णिमा दानू, दुग्ध निदेशक इंदर मेहता, पूर्व जिपंस विनोद कोरंगा, सहकारी समिति अध्यक्ष मोहन रावत, जगदीश कांडपाल,  तेजू बिष्ट, उमेश जोशी, हेमंत दानू, ईश्वर सिंह दानू, महिला समूह की ब्लॉक प्रतिनिधि दीपा जोशी, मनोज तिवारी, मुन्ना भाकुनी, मोहन पांडेय, कैलाश जोशी, तनुज टाकूली, सागर, ललित दानू समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 बॉक्स में
राजेश शुक्ला के माइक छीनने पर गौ सेवकों ने काटा हंगामा
 शांतिपुरी। जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में आवारा गौवंश की समस्या को लेकर गौसेवक उमेश जोशी, तेजू बिष्ट , मुन्ना भाकुनी, भूपेश बिष्ट ,विनोद कोरंगा की अगुवाई मे गौसेवकों व ग्रामीणों ने अधिकारियो का घेराव किया। तेजू बिष्ट व उमेश जोशी ने कहा कि क्या सरकार के पास आसपास इन गौवंशो के लिये जमीन नही है। पूछा कि यहां पर पूर्व में  गौशाला अलॉट हुई जमीन कहा गई।
वही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के माइक छीनने के बाद हंगामा और भी बढ़ गया। वही ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर अपने कार्यकाल मे इस विषय पर कार्य ना करने का आरोप लगाया। राजेश शुक्ला , व अधिकारी की गौ सेवकों व अन्य के साथ लगातार बहसबाजी हुई। जिसके बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व एडीएम पंकज शुक्ला ने एक कमेटी बनाकर समस्या का निदान करने का आश्वाशन दिया।
 बॉक्स में
 आधार की एक मशीन आने से सैकड़ो लोग निराश वापिस 
 शांतिपुरी। बहुउद्देशीय शिविर में आधार कार्ड की एक ही मशीन लगभग 12 बजे पहुंची जिसके बाद सुबह से लाइन में लगे सैकड़ो लोगो में अफरातफरी मच गई। शिविर में मात्र 39 लोगो के आधार कार्ड का काम हो पाया। वही सैकड़ो लोगो को निराश होकर वापिस जाना पड़ा।
 बॉक्स में 
शिविर में घुसा आवारा पशु अफरातफरी

शांतिपुरी। बहुउद्देशीय शिविर में अचानक आवारा पशु घुसने से अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण व अधिकारी अपनी सीट छोड़कर इधर उधर भागने लगे। आवारा पशु के शिविर में घुसने से यह मुद्दा क्षेत्र में बड़ी बहस और मखौल का मुद्दा बना कि शायद आवारा पशु अपनी समस्या को लेकर स्वयं शिविर में पहुंचा है।

 फोटो। को शांतिपुरी में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक बांटते पूर्व विधायक व अधिकारी।
 फोटो। शांतिपुरी में बहुउद्देशीय में मंच पर हंगामा काटते गौ रक्षक व किसान।
 फोटो।बहुउद्देशीय शिविर में आवारा पशु के आने से मची अफरातफरी

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!