देखे :- शांतिपुरी न०४ में कौन जीता ग्रामीण स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता
बीडी क्लब शांतिपुरी न०४ का ग्रामीण स्तरीय बॉलीबॉल ट्रॉफी पर कब्जा
*13 मार्च को होगा अखिल भारतीय बॉलीबॉल का फाइनल
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी न०-४ मे आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवशीय ग्रामीण व अखिल भारतीय बॉलीबॉल का आयोजन किया गया। ग्रामीण स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटा केदार धाम देवरिया के प्रधान पुजारी एवं उत्तराखंड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल धानिक तथा उत्तराखंड ओलंपिक संघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कमल धानिक ने कहा कि खेल नशे से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। हमें अपने बच्चो को शारीरिक खेल खेलने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये।

विज्ञापन
ग्रामीण स्तरीय बॉलीबॉल के उद्धघाटन मैच मे बिंदुखत्ता की टीम ने पंतनगर बेनी की टीम को 15-14, 9-15 और 15-11 के सेटों में 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वही फाइनल मैच मे बीडी क्लब शांतिपुरी न०४ ने हल्द्वानी को लगातार तीन सेटों मे हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। टूर्नामेंट का प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
12 और 13 मार्च को होगा अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता
आयोजन समिति के सदस्य रोहित तिवारी ने बताया की 12 और 13 मार्च को अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी जिसमें विभिन्न राज्यों के नेशनल व इंटरनेशनल खिलाडी की टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल विजेता टीम को 51000 हज़ार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बचुली देवी, बीडीसी गंगा दानू, दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, पूर्व प्रधान रोहित तिवारी, पूर्व प्रधान दीपा कांडपाल, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नीरज टाकुली, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सू०मे० लाल सिंह कोरंगा , बसंत तिवारी, कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, अशोक जोशी, राजेंद्र पटवाल, ईश्वर सिंह दानू, टीका सिंह नेगी, तारा पांडा, नेत्र सिंह टाकुली, नीरज रावत, योगेंद्र कोरंगा, ललित बिष्ट, किशोर रावत, नवीन कोरंगा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



Users Today : 42
Views Today : 53