वायु सेना जवान सुरेश जोशी की सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्योष्ठी
- वायु सेना जवान सुरेश जोशी की सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्योष्ठी
शांतिपुरी। गुरुवार दोपहर को शांतिपुरी पहुँचे शांतिपुरी निवासी भारतीय वायु सेना के जवान सुरेश जोशी (संतोष) 38 पुत्र चिंतामणि जोशी के शव का गुरूवार शाम को रानीबाग के चित्रशिला घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्ठि कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चेन्नई मे भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर तैनात जवान सुरेश जोशी (संतोष) का हृदयघाट से निधन होना बताया जा रहा है। गुरूवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनका पार्थिव शरीर शांतिपुरी नंबर दो सत्त सतसंग आश्रम गप्ते स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया।

देर शाम रानीबाग के चित्रशिला घाट पर भारतीय वायुसेना के जवानों द्वारा सशस्त्र सलामी के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने जवान सुरेश जोशी के शव को नमन कर श्रदांजलि अर्पित की। वही विधायक बेहड़ ने मृतक जवान सुरेेश् जोशी के शोकाकुल परिजनों को सांत्वन दी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

परिजनों ने बताया कि सुरेश जोशी परिवार का एकमात्र पालनहार था सुरेश भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर तैनात सुरेश जोशी के निधन से दुखित उनकी पत्नी प्रीति जोशी व मां सीता देवी ने कहा कि सुरेश परिवार का अकेला एक मात्र पालनहार था। मात्र 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन के बाद अब बूढ़ी सास सीता देवी व दो छोटे बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पत्नी प्रीति पर आ गई है। घर में अचानक टूटे दुखों के पहाड़ से सभी परिजन बूरी तरह से आहत हैं। मां सीता देवी ने कहा कि बेटे सुरेश का सपना अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर बड़ा अफसर बनाने का था। लेकिन उसके चले जाने के बाद सब कुछ बिखर गया है।

Users Today : 1
Views Today : 1