ब्रेकिंग न्यूज
जवाहरनगर मे डांडिया व गरबा नृत्य मे झूमी महिलाये

जवाहरनगर मे डांडिया व गरबा नृत्य मे झूमी महिलाये
शांतिपुरी।जवाहर नगर स्थित श्री मारुति इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय की ओर से नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ०गणेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लता उपाध्याय व विद्यालय प्रबंधक सुमित सांगुड़ी व प्रधानाचार्या अंकिता सांगुड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से किया।

जिसमें विद्यालय छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सुन्दर रंगीन परिधानों में मधुर संगीतमय लोक परम्पराओं से अभिभूत डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुति ने क्षेत्रवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान डॉ० गणेश उपाध्याय व गणेश उपाध्याय ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की आराधना करते हुए डांडिया और गरबा डांडिया नृत्य केवल नृत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामूहिक उत्साह का उत्सव है। प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन दीपा जीना और लताशा जोशी रहे। डांडिया किंग में खिलेश पाठक, उत्कृष्ट ग्रुप डांस फ्यूजन ग्रुप जवाहर नगर रहा। बेस्ट कोरियोग्राफर मुबारक मार्क, स्कूल प्रिंसिपल अंकित सांगुड़ी निर्णायक रहे।कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन पाठक द्वारा किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान जवाहर नगर तारा पाण्डे, शान्तिपुरी नं०1 दीपा कांडपाल, नरेन्द्र पाठक , जगदीश कांडपाल सहित सैंकड़ों लोग आदि उपस्थित थे।
फोटो। जवाहरनगर मे डांडिया व गरबा नृत्य के दौरान विजेताओं को पुरुस्कार वितरित करते हुये मुख्य अतिथि व अन्य

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!