जिपंस प्रेम आर्या ने हैंडपम्प नल लगाकर किया विकास कार्य का शुभारम्भ
जिपंस प्रेम आर्या ने हैंडपम्प नल लगाकर किया विकास कार्य का शुभारम्भ
- शांतिपुरी। जिला पंचायत प्रेम आर्या ने प्रतापपुर जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम नज़ीबाबाद, धौरा डाम, सूर्यनगर में जल ही जीवन की तर्ज पर जिला पंचायत निधि से ग्राम सभा में नल लगा कर विकास कार्य शुरु कर दिये है।

क्षेत्र में ग्रामीणों को पानी को लेकर बहुत समस्या थी जिस कारण ग्रामीणों की लगातार नल लगाने को लेकर मांग उठ रही थी। जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या ने पानी को लेकर बहुत अधिक परेशानी झेल रहे निर्धन जरूरतमंद ग्रामीणों के घरों में हैंडपम्प नल लगाकर समस्या दूर करने का प्रयास किया।
प्रेम आर्या ने बताया कि वह जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओ से रूबरू हो रहे है। कहा कि जनता की समस्याओ को दूर करने का हरसंभव प्रयास होगा। अभी ग्राम नज़ीबाबाद, धौरा डाम, सूर्यनगर मे जिला पंचायत निधि के माध्यम से जरूरतमंदो के हैंडपम्प नल लगाकर विकासकार्य का शुभारम्भ हो चुका है। क्षेत्र के सभी ग्रसमसभाओ मे धीरे धीरे विकास कार्य किये जाएंगे।फोटो। जिला पंचायत क्षेत्र प्रतापपुर मे हैंडपम्प नल लगाते हुये जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या।

Users Today : 0
Views Today :