ब्रेकिंग न्यूज
देखे – जवाहरनगर में कौन बना कुमाऊ कप बॉलीबॉल ट्रॉफी का विजेता, किस खिलाडी का रहा जबरदस्त प्रदर्शन
जवाहरनगर में एमएससी क्लब ने बीएम ग्रुप का हराकर किया बॉलीबॉल ट्रॉफी पर कब्जा
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम जवाहर नगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम के श्यामलाल वर्मा स्टेडियम में  बॉलीबॉल क्लब जवाहरनगर द्वारा आयोजित स्व० धीरज वर्मा स्मृति दो दिवसीय कुमाऊ कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमएससी क्लब हल्द्वानी ने बीएम ग्रुप क्लब हल्द्वानी  को 2-1 के सेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इससे पहले बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिता को युवाओ की प्रतिभा दिखाने का मंच बताया।
————
वही प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि नगला नगरपालिका चेयरमैन सचिन शुक्ला ने खेल को युवाओ एकजुटता सिखाने के साथ , नशे से दूर करने का माध्यम बताया।
मुख्य अतिथि सचिन शुक्ला के साथ स्व० धीरज वर्मा की धर्मपत्नी वीना वर्मा, आयोजक अध्यक्ष राजेंद्र पटवाल, महामंत्री जगदीश कांडपाल, सचिव मोहन कोरंगा लक्खा ने विजेता टीम एस एम सी क्लब के कप्तान यस्सू कोरंगा को ट्रॉफी व 21 हज़ार रु व उपविजेता टीम बी एम ग्रुप क्लब को ट्रॉफी व 15 हज़ार का पुरुस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बीएम ग्रुप ने महादेव अकादमी व एमएससी क्लब ने शिव शक्ति क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्लेयर ऑफ दी सीरीज विनीत राणा, बेस्ट लिबरो लक्की कोरंगा, बेस्ट सटर यस्सू कोरंगा, बेस्ट अटैकर उत्कृष बोरा ,बेस्ट लिबरो लक्की कोरंगा को दिया गया
 प्रतियोगिता में आँखों देखा हाल नेशनल कमेंटेटर लक्की चुपाल, क्षेत्रीय कमेंटेटर लालमान शर्मा व राहुल अधिकारी ने सुनाया।
इस दौरान जिपंस प्रेम आर्या, ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे, पूर्व प्रधान बीना वर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, विक्रम माहौरी, आयोजक राजेंद्र पटवाल, जगदीश कांडपाल, मोहन कोरंगा लक्खा, पूर्व जिला पंचायत विनोद कोरंगा, गोपाल सजवान, शंकर भंडारी, गोविंद कन्याल, गोपाल जोशी, पंकज कोरंगा, बीबी मिश्रा, प्रिंस कुंवर, कपिल धौनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो। जवाहरनगर बॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि व अन्य
उभरता सितारा लक्की कोरंगा बने बेस्ट लिबरो
शांतिपुरी। जवाहर नगर बॉलीबॉल प्रतियोगिता में जवाहरनगर निवासी युवा खिलाडी लक्की कोरंगा ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर बेस्ट लिबरों का पुरुस्कार जीता। वर्तमान में बी फार्मा कर रहे लक्की कोरंगा का इससे पूर्व स्टेट ट्रायल में सेलेक्शन हुआ। वही लक्की ने ओड़िशा यूथ बॉलीबॉल प्रतियोगिता मे सेलेक्ट होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने इस तरह के मंच को युवाओ की सफलता की सीढी बताया।
विज्ञापन

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!