ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी क्षेत्र की 9 दुग्ध समितियों में निर्विरोध चुनाव, नए अध्यक्षों का स्वागत
शांतिपुरी।  क्षेत्र की सहकारी दुग्ध समितियों के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर सिंह मेहता ने सभी निर्विरोध निर्वाचित 9 अध्यक्षों की पहल को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।  शांतिपुरी, खमिया न०1,2,3, ढाकानी, नया प्लॉट, सिसमाड़ी, राघव नगर और आनंदपुर कटिंग की कुल 9 समितियों में सभी अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।

किस समिति से कौन बना अध्यक्ष –

।            शांतिपुरी नंबर 1 दुग्ध समिति से – भूपाल ठठोला

खमिया नंबर 2 दुग्ध समिति  – हेमा कोरंगा

शांतिपुरी नंबर 4 दुग्ध समिति  – नारायण सिंह
ढाकनी दुग्ध समिति  –  चंद्रकला कोरंगा

शांतिपुरी न० 3 दुग्ध समिति- नेत्र सिंह

सिसमानी दुग्ध समिति  -हरीश चंद्र पांडे
आनंदपुर कटिंग दुग्ध समिति – मंजू देवी

राघव नगर दुग्ध समिति – संजय कुशवाहा

नया प्लॉट दुग्ध समिति  – खुशाल सिंह

दुग्ध उत्पादको को जोड़कर संघ को मजबूत करेंगे निर्वाचित अध्यक्ष। इंदर सिंह मेहता

दुग्ध संघ डायरेक्टर रुद्रपुर इंदर सिंह मेहता ने सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुये किसानों दुग्ध उत्पादको द्वारा आपसी सहमति से अपने प्रतिनिधि चुने, जो क्षेत्र में एकता की मिसाल है। कहा कि उन्हे  विश्वास है कि सभी नए अध्यक्ष ईमानदारी से दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करेंगे, समिति से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ेंगे और दूध उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हम सब मिलकर ऊधम सिंह नगर दुग्ध संघ को और मजबूत बनाएंगे।”

चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।
फोटो।भूपाल ठठोला, हेमा कोरंगा,  चंद्रकला कोरंगा, नारायण सिंह, हरीश चंद्र पांडे , संजय कुशवाहा, मंजू देवी,

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!