देखे कहा होगा कुमाऊ कप बॉलीबॉल प्रतियोगिता का महासंग्राम
जवाहरनगर में 11 व 12 अप्रैल को होगा कुमाऊ कप बॉलीबॉल लीग प्रतियोगिता का महासंग्राम

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर स्व० श्याम लाल वर्मा खेल मैदान मे स्व० धीरज वर्मा स्मृति मे कुमाऊ कप बॉलीबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 11 व 12 अप्रैल को किया जा रहा है। जानकारी देते हुये आयोजन कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पटवाल, महामंत्री जगदीश कांडपाल व सचिव मोहन कोरंगा लक्खा ने बताया कि प्रतियोगिता मे 10 टीमे भाग ले रही है। जिसमें कुमाऊ के बेहतरीन खिलाडी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हज़ार व ट्रॉफी व 15 हज़ार व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। बताया कि प्रतियोगिता का शुभारभ 11 अप्रैल को सांय 3 बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ , विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान वीना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या के द्वारा किया जायेगा। वही शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान तारा मोहन पाण्डे के द्वारा की जायेगी।
युवा खिलाड़ियों के लिये मिल का पत्थर साबित होगा कुमाऊ कप


शांतिपुरी। आयोजन कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पटवाल व महामंत्री जगदीश कांडपाल ने बताया कि कुमाऊ कप से क्षेत्र के युवाओ को खेल के साथ साथ अनुशासन एकजुटता आदि काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बताया कि क्षेत्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ियों का कुमाऊ के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेल का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा। कहा कि युवाओ के लिये कुमाऊ कप मिल का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


Users Today : 0
Views Today :