ब्रेकिंग न्यूज
जनता के विश्वास से जनता के विकास का किया हरसम्भव प्रयास

जनता के विश्वास से जनता के विकास का किया हरसम्भव प्रयास : सौरभ बहुगुणा

*सितारगंज विधानसभा में लगभग 550 करोड़ रुपये की योजनाओं पर हुआ धरातल पर कार्य :बहुगुणा
शांतिपुरी। जनता का विश्वास से जनता के विकास का किया हरसम्भव प्रयास। यह बात कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र के ग्राम न०४ वट वृक्ष देवी मंदिर में विधायक निधि से बने 5 लाख से निर्मित टिन सेड के लोकार्पण व सावन के पहले सोमवार को शिव पूजन के बाद विशाल भंडारे में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कही।
उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार ने हर वर्ग के लिये विकास कार्य किये है जिस कारण जनता एक बार फिर विकास की भाजपा सरकार को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिये कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि शांतिपुरी न०४ व सूर्यनगर को जोड़ने वाले पुल दोनो तरफ के लोगो के लिये मिल का पत्थर साबित होगा। कहा कि साढ़े चार साल  में उनके द्वारा सितारगंज विधानसभा में लगभग 550 करोड़ ( साढ़े पांच सौ करोड़) की धनराशि के विकास कार्य धरातल पर उतारने में सक्षम हुये है।
उन्होंने मंदिर में आने वाली सडक व योगशाला के लिये आगामी चुनाव के बाद पहला कार्य करने की घोषणा की। इससे पहले भाजयुमो अध्यक्ष दीपक मेहता, उपाध्यक्ष मोनू बिष्ट व दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, मंदिर कमेटी अध्यक्ष टिका नेगी , ग्रामीणों भाजपा  कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जोरदार स्वागत किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता घनानंद तिवारी, ग्राम प्रधान न०२ कविता तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष बरा दीपक मेहता, उपाध्यक्ष मोनू बिष्ट, दीपा जोशी समेत ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर सडक, लाइट, गन्ना ओवरलोड वाहन आदि समस्याओ से भी अवगत कराया।
इस दौरान दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, मंदिर कमेटी अध्यक्ष टिका नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, हज कमेटी अध्यक्ष उत्तराखंड ख़तिब अहमद , गोपाल रावत, ईश्वर नेगी, भूपाल कोरंगा, बरा भाजपा मंडल महामंत्री आकाश बहादुर मेहता, शंकरदत्त जोशी, तारा सिंह दानू, हंसा दानू, मीरा नेगी, पार्वती कोरंगा, नंदन सिंह गाड़िया, योगेश कोरंगा,  दीपक मेहता , मोनू बिष्ट , तरुण तिवारी, ईश्वर दानू, कुंदन दानू, पूरन कोरंगा, पंकज जोशी, नेत्र सिंह देऊपा, प्रकाश कोरंगा,नवीन कोरंगा, महिपाल कोरंगा आदि मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०४ में वटवृक्ष मंदिर में टिन सेड का लोकार्पण करते हुये कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!