आखिर क्यों , किसे और किन अधिकारियो को देनी पड़ी चुड़िया, 25 नवम्बर को कहाँ होगा धरना
रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते को लेकर विधायक बेहड़ का धरना प्रदर्शन व चेतावनी
शांतिपुरी / नगला। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने जवाहरनगर नगला के रेलवे क्रास रास्ते को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व मे दिये ज्ञापन पर कोई कार्यवाही ना होने और सक्षम अधिकारियो के ना पहुंचने उच्च अधिकारियो को चुड़िया भेजकर विरोध जताया। वही उन्होंने आगामी 25 नवम्बर को डीएम कार्यालय मे धरना देने की चेतावनी दी।

इससे पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर धरना देकर कहा कि जनता ने उन्हे समस्या के निदान के लिये चुना है और वह जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। कहा की जनता की समस्याओ के लिये उन पर मुकदमा भी होता है तो वह तैयार है। कहा कि रेलवे अधिकारियो को कठिनाइयों से घास व अन्य समान ले जाती महिलाओ तक का दर्द नही दिख रहा है।पूर्व मे दिये गये धरने व आज के धरने प्रदर्शन की सूचना देने के बावजूद रेलवे प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता तक के लिये नही आया है। जो कि रेलवे प्रशासन की जनप्रतिनिधि व जनता की समस्याओ को लेकर गंभीरता को दर्शाता है।
वही किच्छा चेयरमैन राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि रेलवे प्रशाशन को जनता से कोई सरोकार नही है। कहा कि विधायक बेहड़ के नेतृत्व में वह तन मन धन से समस्या के निदान के लिये जनता के साथ खड़े है। उन्होंने नाम ना लेते हुये वर्तमान नगला नगरपालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला पर आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगने वाले नगला नगरपालिका अध्यक्ष जनता के साथ खड़े तक नही है।
विधायक व महिलाओ ने रेलवे अधिकारियो को दी चुड़िया
शांतिपुरी/नगला। पूर्व मे रेलवे को ज्ञापन देने व आजके धरने की पूर्व जानकारी के बावजूद कोई भी सक्षम अधिकारी का मौके पर ना पहुंचने पर विधायक बेहड़ व ग्रामीणों के संयम का बांध टूट गया। जिसके बाद वह रेलवे कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये।उन्होंने रेलवे विभाग और उच्च अधिकारियो के लिये महिलाओ के द्वारा चूड़ी देते हुये उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग जनप्रतिनिधि और अगर ग्रामीणों की समस्याओ को नही समझती तो उन्हे चुड़िया पहन लेनी चाहिये।
फोटो। पंतनगर मे रेलवे अधिकारियो को चुड़िया देते हुये विधायक बेहड़ व महिलाये
आगामी 25 नवम्बर को 24 घंटे के लिये देंगे डी एम कार्यालय में धरना
शांतिपुरी/नगला। रेलवे अधिकारियो की निरंकुशता व जनसमस्या को देखते हुये विधायक तिलकराज बेहड़ ने आगामी 25 नवम्बर को 24 घंटे के लिये डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा रेलवे प्रशासन, जिला प्रसाशन जनता की समस्या की निदान के लिये बिल्कुल भी गंभीर नही है। इसलिये वह डीएम कार्यालय में धरना देने के लिये मजबूर हो रहे है।
धरना-प्रदर्शन में किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, डॉ विक्रम महोड़ी,श्रमिक नेता जनार्दन सिंह, दीपक भट्ट, मोहन सिंह, दीवान सिंह, कुंदन अधिकारी, जुगल किशोर सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, बबलू चौधरी, नंदाबल्ल्भ, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र बिष्ट, बीएल वर्मा, लालमन शर्मा, आरसी पाठक, राजेंद्र तिवारी, समीर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, क्षेत्रीय ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहे।

Users Today : 0
Views Today :