ग्राम सभा की बैठक में मजदूरों की मजदूरी व सत्यापन को लेकर चर्चा
ग्राम सभा की बैठक में मजदूरों की मजदूरी व सत्यापन को लेकर चर्चा
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ में ग्राम प्रधान कविता तिवारी की अध्यक्षता व ग्राम न०१ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश कांडपाल, न०३ व 4 प्रतिनिधि ललित बिष्ट की अगुवाई में एक बैठक में मजदूरों द्वारा फसल कटाई को लेकर अधिक मजदूरी लेने का विषय गर्माया रहा। बैठक में गेहूं कटाई में मजदूरों की तय मजदूरी, मजदूरों, दुकान व मकान के किरायेदारों, ड्राइवरों , फेरीवालो का सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विडिओ देखने के लिये निचे विडिओ में क्लिक कीजिये
प्रचार गाड़ी के माध्यम से किया जायेगा ग्रामीणों को जागरूकशांतिपुरी। खामियां न०२ ग्राम प्रधान कविता तिवारी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से गेहूं कटाई में मजदूरों की तय मजदूरी 7500 रु एकड़ या फिर 400 रु देहाड़ी तय की गई है। उन्होंने कहा की इस बाबत मजदूरों से भी बात की जायेगी। बताया कि बाहरी व्यक्तियों , किरायेदार, ड्राइवर, मजदूरों को जल्द से जल्द पुलिस सत्यापन कराने को लेकर अवगत कराया जायेगा। वही सभी ग्राम सभाओ में प्रचार गाड़ी के माध्यम से मजदूरों की मजदूरी, सत्यापन आदि ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।
कार्यक्रम में एड राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला होम्योपैंथिक अधिकारी बीड़ी जोशी , दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, खुशाल कोरंगा, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश कांडपाल, ललित बिष्ट आदि ने कहा कि किसानो की मजबूरी का फायदा उठाकर मजदूरों द्वारा अधिक मजदूरी लेना सही नही है। वही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये बाहरी व्यक्तियों ,किरायेदारों, ड्राइवरो आदि का सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। वही ग्रामवासियो ने इस संबंध में अपने सुझाव व्यक्त किये।
इस दौरान पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सहकारी समिति अध्यक्ष मोहन रावत, बीड़ी जोशी, दीपक तिवारी, गणेश पांडे, खुशाल कोरंगा, मनोहर जोशी, बिशन सिंह कोरंगा, सुमे लाल सिंह कोरंगा, कै देवेंद्र कोरंगा, जगदीश तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०२ ग्राम सभा बैठक ने समस्याओ को लेकर चर्चा करते ग्राम प्रधान व ग्रामीण

Users Today : 0
Views Today :