राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शान्तिपुरी की छात्राओ ने जीते 8 पदक
शान्तिपुरी। शांतिपुरी की आठ छात्राओं ने रूद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में बीते छ: अक्टूबर 2023 को हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कालेज शांतिपुरी की कक्षा 11 की छात्रा यशोधरा कोरंगा कक्षा ने स्वर्ण पदक, खुशबू जोशी ने रजत पदक, तनीषा कार्की ने रजत पदक, रंजना पंन्त ने रजत पदक तथा दिया मेहता ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल शांतिपुरी कक्षा 9 की साक्षी पंन्त ने स्वर्ण पदक, कक्षा 10 बृजेश ने रजत पदक तथा हर्षिता कोरंगा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्राओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्य एनबी चंद, ग्राम प्रधान चन्द्रकला बिशन कोरंगा, पीटीआई नवीन भट्ट, अभिभावक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कोरंगा,अभिभावक संघ अध्यक्ष कन्या हाईस्कूल केदार दत्त जोशी, एसएमसी अध्यक्ष इन्दर मेहता ,मंगल दल अध्यक्ष मोहन कोरंगा, ने उन्हें बधाई दी है।

Users Today : 0
Views Today :