विशाल कलश यात्रा के साथ शांतिपुरी न०४ श्री राम कथा का शुभारंभ
विशाल कलश यात्रा के साथ शांतिपुरी न०४ श्री राम कथा का शुभारंभ
शांतिपुरी। क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 4 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में विशाल व भव्य कलश यात्रा के साथ 29 मार्च से 7अप्रैल् तक 10 दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ हुआ।
कथावाचक बाल व्यास कपिल देव महाराज, मुख्य यजमान मनमोहन सिंह कोरंगा एवं पंडित राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे मंदिर परिसर से यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा गांधीनगर शिव मंदिर, वट वृक्ष देवी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, जयग्राम शिव मंदिर, मनसा देवी मंदिर (शांतिपुरी नंबर 2), कामेश्वर महादेव मंदिर (भरतपुर), नंदा देवी मंदिर ढांकानी तथा दुर्गा मंदिर (शांतिपुरी नंबर 3) से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
क्लिक करे-
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मार्ग में भगवान श्री बालाजी के भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रथम दिवस पर कथा वाचन करते हुए कपिल देव महाराज ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में राम कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा सुनने और कराने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बचुली देवी सहित भास्कर कोरंगा, पुष्कर सिंह कोरंगा, हरीश पांडे, उमराव सिंह, ललित बिष्ट, हेमचंद्र सूंठा, विमल कोरंगा, किरन कोरंगा, निर्मला कोरंगा, हरी प्रिया जोशी, नीरू कोरंगा, डिंपल जोशी, दिया कोरंगा, मीना कोरंगा, दुर्गा सिंह कोरंगा, मोहन सिंह कोरंगा, मानसिंह कोरंगा, सचिन, पुष्कर कोरंगा, दीप सिंह कोरंगा, सोनम मिश्रा, मंजू मेहता, गीता खोलिया, सुनीता देवी, हेमा मेहरा, दीपा भट्ट, गीता जोशी, किरन भट्ट, हेमा कोरंगा, तुलसी कोरंगा, लक्ष्मी खोलिया, माही जोशी, रितु बुधानी, समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०४ में विशाल कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का प्रारम्भ

Users Today : 0
Views Today :