सचिन शुक्ला ने विक्रम माहोरी को 1856 वोटो से हराकर किया नगला सीट पर कब्ज़ा
सचिन शुक्ला ने विक्रम माहोरी को 1856 वोटो से हराकर किया नगला सीट पर कब्ज़ा
- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को जनता ने दिया जीत का तोहफा
शांतिपुरी। नगला नगर पालिका के प्रथम चुनाव मे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे व भाजपा प्रत्यासी सचिन शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्यासी विक्रम सिंह माहोरी 1856 वोटो से हराकर नगला नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर कब्जा कर लिया है। सचिन शुक्ला को 2399 वोटो मे से 2078 वोट मिले तथा विक्रम सिंह माहोरी को 222 वोट मिले और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। वही 17 वोट नोटा और 82 वोट निरस्त हुये।

नगला की जनता ने दिया शुक्ला को जीत का तोहफा
राजेश शुक्ला सचिन शुक्ला अध्यक्षपूर्व विधायक किच्छा नगरपालिका नगलाशांतिपुरी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की रणनीति व नगला को बचाने की लगातार कोशिश को नगला की जनता ने वोट मे तब्दील कर जीत का तोहफा दिया है। नगला नगरपालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इसे नगला की जनता की जीत बताया है।
नगला नगरपालिका के 7 वार्ड के विजयी प्रत्यासी
शांतिपुरी। वही वार्ड मेम्बर 1 से नेहा मिश्रा वार्ड न०२ से ज्योति प्रसाद, वार्ड न०३ से नीलम यादव, वार्ड न०४ से सुनील रोहिला, वार्ड न०-५ से अजय, वार्ड न०६ से निर्विरोध प्रत्यासी गोपाल जोशी , वार्ड न०७ से धनोज यादव विजयी हुये।


Users Today : 1
Views Today : 1