नगर पालिका परिषद नगला के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ

नगर पालिका परिषद नगला के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ,
- विकास के नए युग का संकल्प
शांतिपुरी/ नगला। नगर पालिका परिषद नगला के नवनिर्वाचित बोर्ड ने आज एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में

नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, और वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा, “जो भी वादे हमने जनता से किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहेंगे। यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा अवसर है।”

श्री दुर्गा पूजा स्थल नगला मार्केट में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में किच्छा के उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने अध्यक्ष सचिन शुक्ला , सहित सभासद नेहा मिश्रा, ज्योति प्रसाद, नीलम यादव, सुनील रुहेला, अजय, गोपाल जोशी, धनोज यादव सभासदों को शपथ दिलाते ही नगला के विकास का नया युग शुरु हो गया है।
इस दौरान नगला बचाओ समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नवगठित नगर पालिका बोर्ड को बधाई देते हुए जनता के विश्वास को प्राथमिकता देकर नगला का विकास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगला को बचाने की लड़ाई में हर संभव सहयोग दिया है, और अब नगर पालिका बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वह विकास कार्यों को गति दे। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड से जनता के बीच बने रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती कहा कि नव निर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण के साथ ही नगला के विकास की नई यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
7 मे से 3 महिला सभासद नगला के विकास मे निभाएगी अहम भूमिका
शांतिपुरी/ नगला। 7 सभासदों मे तीन वार्ड न०१ से नेहा मिश्रा, वार्ड न०२ से ज्योति प्रसाद, व वार्ड न०३ से नीलम यादव नगला के विकास मे अहम भूमिका निभा सकती है।

महिला सभसदों ने कह कि वह अध्यक्ष सचिन शुक्ला व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मिलकर नगला को मजबूत करने के साथ नगला के विकास मे हसरसम्भव सहयोग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नगला नगरपालिका मे महिलाओ से सबंधित समस्याओ के समाधान के लिये प्रयासरत रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, नेहा मिश्रा, ज्योति प्रसाद, नीलम यादव, सुनील रूहेला, अजय, गोपाल जोशी, धनोज यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, नारायण सिंह अरमोली, प्रकाश बिष्ट, रामू बिष्ट, हरीश जोशी, संजय शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, सुनील प्रसाद, सोनाली दुबे, राजन लटवाल, सुभाष गुप्ता, संदीप अरोड़ा, धर्मराज जायसवाल, त्रिलोक नेगी, शेर सिंह, शेर बहादुर सिंह, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।